सुपरस्टार पवन सिंह पत्नी ज्योति से तलाक के लिए पहुंचे कोर्ट, इस एक्ट्रेस से जल्द रचाएंगे तीसरी शादी

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह अपनी दूसरी पत्नी से तलाक के लिए आरा कोर्ट में पहुंचे। उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए केस दायर किया है। इतना ही नही पवन सिंह पत्नी ने उनपर कई गंभीर आरोप भी लगए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पति उनके साथ गाली गलौज के साथ-साथ उनको प्रताड़ित भी करते हैं। बता दें कि इस तरह के मामलों में आमतौर पर जज की ओर से दोनों को साथ रहने और सुलह करने को लेकर समझाया जाता है।   कोर्ट पहुंचे पवन सिंह और ज्योति:  बता दें कि

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

May 26, 2022

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह अपनी दूसरी पत्नी से तलाक के लिए आरा कोर्ट में पहुंचे। उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए केस दायर किया है। इतना ही नही पवन सिंह पत्नी ने उनपर कई गंभीर आरोप भी लगए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पति उनके साथ गाली गलौज के साथ-साथ उनको प्रताड़ित भी करते हैं। बता दें कि इस तरह के मामलों में आमतौर पर जज की ओर से दोनों को साथ रहने और सुलह करने को लेकर समझाया जाता है।  

कोर्ट पहुंचे पवन सिंह और ज्योति: 

बता दें कि सुपरस्टार पवन सिंह को 26 मई को कोर्ट में हाजिर होने के लिए आदेश दिया गया था।   वही आज सुबह दोनों कोर्ट पहुंचे। पवन सिंह औरं उनकी पत्नी ज्योति सिंह भी अपने वकील के साथ दिखीं। दोनों को देखने के बाद कोर्ट में और बाहर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई थी। पवन सिंह के बाउंसर उन्हें हर तरफ से घेर कर अंदर ले गए।  

वहीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति के अधिवक्ता विष्णु धर पांडेय ने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि, शादी के बाद पवन सिंह पत्नी के साथ अत्याचार करते थे। जिसकी वजह से उनके वैवाहिक जीवन में  से कटुता आई और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। साथ ही आपको बता दें कि काफी समय से पवन सिंह कि पत्नी ज्योति उनके साथ नहीं रहती हैं।  

2018 में हुई पवन सिंह की दसूरी शादी: 

दरअसल, पहली पत्नी के सुसाइड करने के बाद पवन सिंह ने 2018 में ज्योति सिंह से दूसरी शादी की है। 2018 में यूपी के बलिया की रहने वाली ज्योति से उनकी शादी हुई थी।  अभी मौजूदा समय में ज्‍योति सिंह कई महीने से अपने मायके में रह रही हैं। वही मामले कि सुनवाई कोर्ट में चल रही है।  

जल्द करेंगे तीसरी शादी: 

पवन सिंह

वहीं पत्नी ज्योति सिंह से तलाक का मामला शांत हुआ नहीं था कि इसी बीच भोजपुरी अभिनेत्री स्मृति सिन्हा के साथ चर्चा में बने हुए हैं। इन दोनों स्टार की जोड़ी एक दूसरे के साथ खूब जम रही है। इन दोनों को भी एक-दूसरे का साथ खूब भा रहा। 

  

भी पढ़ें..सलमान खान को धोखा दे इस इंसान से सोनाक्षी ने कर ली सगाई, शेयर की तस्वीरें

ये भी पढ़ें..प्रियंका चोपड़ा की बेटी लंबे अरसे के बाद आई घर, प्रियंका ने शेयर की तस्वीरें 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)