सनी लियोनी की जिंदगी पर बन रही वेब सीरीज का टीजर रिलीज: देखे वीडियो

मनोरंजन डेस्क– बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की जिंदगी पर बन रही वेब सीरीज ‘करनजीत कौर: दि अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी’ का टीजर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में सनी के सफर को 40 सेकेंड की वीडियो के जरिये दिखाने की कोशिश की गई है। टीजर की शुरुआत सनी की बचपन की तस्वीरों से होती है। इसके बाद पेंटहाउस मैगजीन के कवर पेज पर उनकी तस्वीर से लेकर अखबारों की हेडलाइन तक दिखाई गई है। इस वेबसीरीज़ का प्रीमियर 16 जुलाई को होने वाला है। इसमें सनी लियोनी खुद नजर आएंगी। उन्होंने ट्विटर पर अपने फैन्स के साथ ये

Written By :

admin

Updated

July 2, 2018

मनोरंजन डेस्क– बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की जिंदगी पर बन रही वेब सीरीज ‘करनजीत कौर: दि अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी’ का टीजर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में सनी के सफर को 40 सेकेंड की वीडियो के जरिये दिखाने की कोशिश की गई है।

टीजर की शुरुआत सनी की बचपन की तस्वीरों से होती है। इसके बाद पेंटहाउस मैगजीन के कवर पेज पर उनकी तस्वीर से लेकर अखबारों की हेडलाइन तक दिखाई गई है। इस वेबसीरीज़ का प्रीमियर 16 जुलाई को होने वाला है। इसमें सनी लियोनी खुद नजर आएंगी। उन्होंने ट्विटर पर अपने फैन्स के साथ ये टीजर शेयर किया। सोशल मीडिया पर इसे लेकर सनी को खूब तरीफें मिल रही हैं।

ये वेब सीरीज इंटरनेट की अगली सबसे चर्चित वेब सीरीज होने का पूरा दम रखती है। फिलहाल हर तरफ नेटफ्लिक्स की वेबसीरीज ‘लस्ट स्टोरीज’ की चर्चा है। सनी की ये वेबसीरीज ‘ज़ी-5’ ऐप पर शुरू होगी। आपको बता दें अडल्ट फिल्म स्टार रह चुकीं सनी ने रियलिटी शो बिग-बॉस के जरिये बॉलीवुड में एंट्री ली। साल 2011 में वह बिग बॉस-5 में नजर आईं। इस शो में एंट्री ने पॉपुलैरिटी के स्तर पर बहुत फायदा पहुंचाया।