यूपी के इस जिले की मतदाता बनी सन्नी लियोन, इन्हें भी बनाया गया वाेटर 

बलिया — अभिनेत्री सनी लियोन भले ही मुंबई में रहती हों लेकिन उनकी मौजूदगी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की मतदाता सूची में दर्ज हो गया है। यही नहीं उनके साथ हाथी, हिरन और कबूतर की तस्वीरें भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं। वहीं जिला प्रशासन ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बनाई जा रही मतदाता सूची में हुई इस गंभीर गड़बड़ी के खुलासे के बाद एक संविदाकर्मी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराते हुए उसकी सेवा समाप्ति की सिफारिश की है।  उधर अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल ने बताया कि डाटा ऑपरेटर विष्णु वर्मा ने अपने स्थानांतरण से नाराज होकर

Written By :

admin

Updated

August 25, 2018

बलिया — अभिनेत्री सनी लियोन भले ही मुंबई में रहती हों लेकिन उनकी मौजूदगी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की मतदाता सूची में दर्ज हो गया है। यही नहीं उनके साथ हाथी, हिरन और कबूतर की तस्वीरें भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं।

वहीं जिला प्रशासन ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बनाई जा रही मतदाता सूची में हुई इस गंभीर गड़बड़ी के खुलासे के बाद एक संविदाकर्मी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराते हुए उसकी सेवा समाप्ति की सिफारिश की है। 

उधर अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल ने बताया कि डाटा ऑपरेटर विष्णु वर्मा ने अपने स्थानांतरण से नाराज होकर बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में 7 नामों में गड़बड़ी करते हुए मतदाता के फोटो के स्थान पर सनी लियोन, हाथी, मोर और कबूतर के फोटो लगा दिए हैं। आरोपी ऑपरेटर ने 361 बलिया नगर सामान्य विधानसभा क्षेत्र के मतदाता पुनरीक्षण सूची 2018 के परिशिष्ट संख्या 2 के क्रमांक 906 यू बी क्यू 2878866 में दुर्गावती सिंह के नाम के सामने सनी लियोन का फोटो लगा दिया है। 

इसी तरह प्रदेश की पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रहे नारद राय के क्रमांक 1174 यू बी क्यू 2299832 पर उनकी फोटो के स्थान पर हाथी की तस्वीर लगा दी है। इसके अलावा कुंवर अंकुर सिंह के नाम के आगे हिरन का तथा कुंवर गौरव के नाम के आगे कबूतर का फोटो अपलोड कर दिया है।वहीं सिंघल ने बताया कि ऑपरेटर आउटसोर्सिंग के जरिए नियुक्त है। जिला प्रशासन ने संबंधित संस्था को पत्र लिखकर वर्मा को बर्खास्त करने की संस्तुति की है। हालांकि निर्वाचन अधिकारी राम नारायण वर्मा की शिकायत पर वर्मा के विरुद्ध बलिया कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।