सुल्तानपुरः बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर पत्रकार को मारी गोली

सुलतानपुर  –यूपी के सुल्तानपुर जिले उस समय हड़कंप मच गया, जब एक समाचार पत्र के जिला संवाददाता को घर में घुसकर दो बदमाशों ने गोली मार दी.  घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर असलहा लहराते हुए फरार हो गए.आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पत्रकार को जख्मी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया. दरअसल, घटना शुक्रवार की रात करीब नौ बजे की है, जब एक समाचार पत्र के जिला संवाददाता दिनेश पांडेय बाजार से शहर के बढ़िया वीर मोहल्ले अपने घर जा रहे थे, तभी जैसी ही दिनेश

Written By :

admin

Updated

January 19, 2019

सुलतानपुर  –यूपी के सुल्तानपुर जिले उस समय हड़कंप मच गया, जब एक समाचार पत्र के जिला संवाददाता को घर में घुसकर दो बदमाशों ने गोली मार दी. 

घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर असलहा लहराते हुए फरार हो गए.आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पत्रकार को जख्मी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया.

दरअसल, घटना शुक्रवार की रात करीब नौ बजे की है, जब एक समाचार पत्र के जिला संवाददाता दिनेश पांडेय बाजार से शहर के बढ़िया वीर मोहल्ले अपने घर जा रहे थे, तभी जैसी ही दिनेश अपने घर में प्रवेश कर ही रहे थे, वैसे ही दो बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उनको गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए. 

घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दिनेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. वहीं पत्रकार पर घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर में पत्रकारों का जमावड़ा लगा हुआ है.इस दौरान कानून-व्यवस्था को लेकर पत्रकारों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.