भगवान से शादी कर सुहागन बन घूमती है पूरे गांव में, परिवार ने लगाई खुद को आग

कन्नौज– जिले में दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है। जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में एक दंपती ने 3 बच्चों के साथ घर के बाहर चिता पर बैठ आग लगा ली। आग पर बैठे दंपती को देखते ही ग्रामीणों ने उन्हे खींचकर हटाया। हादसे में तीन लोग झुलस गए। जिसके बाद सभी को मेडिकर कॉलेज में भर्ती कराया गया है।  इंदरगढ़ थानाक्षेत्र के हरईपुर गांव में दंपती ने 3 बच्चों के साथ घर के बाहर चिता पर बैठ आग लगा ली। पड़ोसियों ने ये दृश्य देखते ही आनन फानन उन्हे खींच कर बाहर निकला। इससे आसपास के इलाकों में सनसनी फैल

Written By :

admin

Updated

August 16, 2018

कन्नौज– जिले में दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है। जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में एक दंपती ने 3 बच्चों के साथ घर के बाहर चिता पर बैठ आग लगा ली। आग पर बैठे दंपती को देखते ही ग्रामीणों ने उन्हे खींचकर हटाया। हादसे में तीन लोग झुलस गए।

जिसके बाद सभी को मेडिकर कॉलेज में भर्ती कराया गया है।  इंदरगढ़ थानाक्षेत्र के हरईपुर गांव में दंपती ने 3 बच्चों के साथ घर के बाहर चिता पर बैठ आग लगा ली। पड़ोसियों ने ये दृश्य देखते ही आनन फानन उन्हे खींच कर बाहर निकला। इससे आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस और तहसील की टीम मौके पर पहुंची और फिर जो मामला सामने आया वो बेहद चौकाने वाला था।

वजह बेहद चौकाने वाली

ग्राणीणों की मुताबिक दंपती अपनी बड़ी बेटी से काफी परेशान है। दंपती की बड़ी बेटी भगवान श्रीकृष्ण से शादी की बात कहकर पूरे गांव में सुहागन की तरह घूमती है। जिससे परेशान होकर दंपती ने ऐसा कदम उठाया है।