चीनी का रेट पूछने पर स्मृति ने कहा-‘कमल का बटन दबाओ,13 रुपए किलो पाओ’

अमेठी–अमेठी के जायस नगर पंचायत में एक सभा में केंद्रीय मंत्री और अमेठी से बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने लोगों से सवाल किया कि चीनी कितने की मिल रही है? 40 की मिल रही है।  उन्होंने कहा कि मोदी का संदेश है 6 तारीख को कमल का बटन दबाओ 13 रुपए किलो की शक्कर पाओ। उन्होंने कहा कि मोदी ने जो कहा वो किया।स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा, ये सत्य है वो जीतकर दूसरी सीट पर चले गए, मैं हारकर भी आपके मध्य में रहकर सेवा करती रही। आज जिस व्यक्ति ने आपको सम्मान

Written By :

admin

Updated

April 16, 2019

अमेठी–अमेठी के जायस नगर पंचायत में एक सभा में केंद्रीय मंत्री और अमेठी से बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने लोगों से सवाल किया कि चीनी कितने की मिल रही है? 40 की मिल रही है। 

उन्होंने कहा कि मोदी का संदेश है 6 तारीख को कमल का बटन दबाओ 13 रुपए किलो की शक्कर पाओ। उन्होंने कहा कि मोदी ने जो कहा वो किया।स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा, ये सत्य है वो जीतकर दूसरी सीट पर चले गए, मैं हारकर भी आपके मध्य में रहकर सेवा करती रही। आज जिस व्यक्ति ने आपको सम्मान के लायक न समझा के आपसे आकर वो मिले।

आज यहां उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री विधायक और हम लोकतंत्र के इस उत्सव में घर-घर जाकर जनता से उनका आशीर्वाद मांग रहे हैं, जो आपको इतना सम्मान न दे कि आपसे आकर वोट मांगे स्वयं, जो आपको इतना सम्मान न दे कि 15 साल लापता रहे और आपको आपके हाल पर छोड़ दे। जो आपका इतना अपमान करे कि संसद में एक बार न बोले, जो न यहां दिखे, ऐसे व्यक्ति को वोट देकर कोई फायदा नहीं।