घर में अचानक एक के बाद एक लगातार 400 सांप निकलने से दहशत

मेरठ — भारत में सांपों का इतिहास काफी पुराना है,इनसे जुटी घटनाए अभी भी कहीं ना कहीं देखने को जरूर मिलती है। ऐसा ही ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ में देखने को मिला । जहां मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र में एक मकान में सफाई करते समय मकान मालिक को एक सांप को मारना भारी पड़ गया । सांप के मरने के बाद एक ही जगह से लगातार सैकड़ों सांप निकलने शुरू हो गए देखते ही देखते वहां लगभग 400 से ऊपर मोहल्ले वालों और मकान मालिकों ने सांप मार दिए लेकिन अभी भी उस जगह से सांप निकलने बंद

Written By :

admin

Updated

May 12, 2018

मेरठ — भारत में सांपों का इतिहास काफी पुराना है,इनसे जुटी घटनाए अभी भी कहीं ना कहीं देखने को जरूर मिलती है। ऐसा ही ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ में देखने को मिला । जहां मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र में एक मकान में सफाई करते समय मकान मालिक को एक सांप को मारना भारी पड़ गया ।

सांप के मरने के बाद एक ही जगह से लगातार सैकड़ों सांप निकलने शुरू हो गए देखते ही देखते वहां लगभग 400 से ऊपर मोहल्ले वालों और मकान मालिकों ने सांप मार दिए लेकिन अभी भी उस जगह से सांप निकलने बंद नहीं हुए थे।

यह नजारा देखते हुए मोहल्ले में हड़कंप मच गया और दहशत का माहौल बन गया। वहीं आनन-फानन में मोहल्ले वालों ने एक मौलाना को बुलाकर किसी तरह वहां पढ़ाई करा कर उस छेद को सीमेंट से बंद कर दिया सांप तो निकलने बंद हो गए लेकिन अभी भी पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

दरअसल 2 दिन पहले मकान मालिक ने अपने नल पर बड़े सांप को मार दिया था उसके बाद दो तीन साप  फिर दिखाई दिए उन्होंने उनको भी मार दिया उसके बाद घर मालिक ने अपने पूरे मकान की सफाई करने का मन बनाया तो यह पूरा मामला सामने आ गया। घर के आस-पास के लोगो  की माने तो इस घटना को वह दूसरी नजर से देख रहे हैं और बोल रहे हैं कि यह साप नहीं किसी जिन साये का मामला है। वही मकान मालिक से उस जगह खड़े होकर लोगों ने माफी मंगवाई तब जाकर वह सांप निकलने बंद हुए।

(रिपोर्ट-लोकेश टंडन,मेरठ)