जयंती पर सुभाष रत्न से सम्मानित हुए कलमकार

लखनऊ–जाति तोड़ो – भारत जोड़ो नारे के साथ इंडियन नेशनलिस्ट एलायंस पार्टी मिशन 2022 के लिए तैयार है और पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लडेगी। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर अपना पहला स्थापना दिवस मना रही चुनाव आयोग से पंजीकृत पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विनोद प्रजापति ने ये बातें गुरुवार को राजधानी के प्रेस क्लब में कही। उन्होंने कहा कि नेताजी के सपनों को साकार करने के लिए पार्टी का गठन किया गया है और संगठन को मजबूत करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई है। आईएनए पार्टी का पहला

Written By :

Shweta Singh

Updated

January 23, 2020

लखनऊ–जाति तोड़ो – भारत जोड़ो नारे के साथ इंडियन नेशनलिस्ट एलायंस पार्टी मिशन 2022 के लिए तैयार है और पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लडेगी।

नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर अपना पहला स्थापना दिवस मना रही चुनाव आयोग से पंजीकृत पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विनोद प्रजापति ने ये बातें गुरुवार को राजधानी के प्रेस क्लब में कही। उन्होंने कहा कि नेताजी के सपनों को साकार करने के लिए पार्टी का गठन किया गया है और संगठन को मजबूत करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई है।

आईएनए पार्टी का पहला स्थापना दिवस कार्यक्रम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन तथा राष्ट्रीय गान से आरम्भ हुआ। राजनीतिक विश्लेषक डॉक्टर रुद्र प्रताप दुबे, प्रदेश महासचिव जया सिंह चौहान, अधिवक्ता प्रेम शर्मा, मशहूर न्यूज एंकर राहुल सौमित्र ने नेताजी के जीवन वृत्तांत पर प्रकाश ड़ालते हुए संगोष्ठी को सम्बोधित किया।

आईएनए पार्टी ने अपने पहले स्थापना दिवस पर कलमकारों को नेताजी सुभाष रत्न सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर लेखक अनुज धर, कवियित्री रुपा श्री शर्मा, सुभाष चन्द्र बोस विचार मंच के शक्ति सिंह, लेखिका निर्मला सिंह, पत्रकार वीरेंद्र यादव, पत्रकार संतोषी दास, पत्रकार अतुल तिवारी आक्रोश, नेताजी मिशन से जुड़े विशाल शर्मा, न्यूज एंकर राहुल सौमित्र, राजनीतिक विश्लेषक डॉक्टर रुद्र प्रताप दुबे, पत्रकार भागवत शुक्ला, पत्रकार नकुल वर्मा, पत्रकार आशुतोष ओझा तथा पत्रकार रंजीव ठाकुर नेताजी सुभाष रत्न सम्मान से सम्मानित हुए।