पारिवारिक कलह के चलते दरोगा ने फांसी लगाकर दी जान

जालौन– उरई कोतवाली के राजेन्द्र नगर इलाके में पुलिस विभाग के तैनात एक उपनिरीक्षक ने पारिवारिक कलह के कारण फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना के बाद पूरे घर में मातम छा गया।  घटना उरई कोतवाली के मुहल्ला राजेन्द्र नगर की है। बताया गया कि यहां के रहने वाले उपनिरीक्षक धीरेंद्र सिंह राठौर कानपुर देहात के माती मुख्यालय में पुलिस विभाग में तैनात थे और वह अपने लड़के की शादी के लिये विभाग से 10 दिन की छुट्टी लेकर घर आये थे। तीन दिन पहले उन्होंने अपने बेटे की शादी बड़ी धूमधाम से की थी। शादी अच्छे से समाप्त

Written By :

admin

Updated

March 14, 2019

जालौन– उरई कोतवाली के राजेन्द्र नगर इलाके में पुलिस विभाग के तैनात एक उपनिरीक्षक ने पारिवारिक कलह के कारण फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना के बाद पूरे घर में मातम छा गया। 

घटना उरई कोतवाली के मुहल्ला राजेन्द्र नगर की है। बताया गया कि यहां के रहने वाले उपनिरीक्षक धीरेंद्र सिंह राठौर कानपुर देहात के माती मुख्यालय में पुलिस विभाग में तैनात थे और वह अपने लड़के की शादी के लिये विभाग से 10 दिन की छुट्टी लेकर घर आये थे। तीन दिन पहले उन्होंने अपने बेटे की शादी बड़ी धूमधाम से की थी। शादी अच्छे से समाप्त होने के बाद आज उन्होंने सभी रिश्तेदार को विदा कर दिया था और उनकी विभाग द्वारा दी गयी छुट्टी भी खत्म होने वाली थी। जिसकी तैयारी में वह लगे थे तभी उनका घर में पारिवारिक विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने इतना बड़ा कदम उठा लिया और  घर के एक कमरे में खुद को बंद कर फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना के बाद पूरे घर में मातम छा गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद जालौन के एसपी स्वामी प्रसाद घटना स्थल पर पुलिस के आलाधिकारियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गये। जानकारी लेने के बाद जालौन के एसपी स्वामी प्रसाद ने बताया कि दरोगा धीरेंद्र सिंह ने पारिवारिक कलह के कारण यह कदम उठाया है। 

उन्होंने बताया कि उनकी पोस्टिंग झांसी से कानपुर देहात के माती अभी कुछ दिन पहले ही हुई थी। उनका पत्नी से झगड़ा हुआ था कि शादी में पड़ोसियों को कम खाना खिलाया था इसी बात की ग्लानि उनको ले डूबी और उन्होंने फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि  शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

(रिपोर्ट-अनुज कौशिक, जालौन)