लखनऊःबोर्ड परीक्षा की टेंशन में छात्र ने लगाई फांसी

लखनऊ — राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक हाईस्कूल के छात्र ने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। छात्र इस समय हाईस्कूल का परीक्षा दे रहा था, जिसके चलते वह मानसिक दबाव में था। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।   जानकारी के मुताबकि लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर 16 में शादाब हुसैन अपने परिवार के साथ रहता था। शादाब इस साल हाईस्कूल की परीक्षा दे रहा था, जिसको लेकर वह काफी परेशान रहता था।

Written By :

admin

Updated

February 17, 2018

लखनऊ — राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक हाईस्कूल के छात्र ने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। छात्र इस समय हाईस्कूल का परीक्षा दे रहा था, जिसके चलते वह मानसिक दबाव में था। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

जानकारी के मुताबकि लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर 16 में शादाब हुसैन अपने परिवार के साथ रहता था। शादाब इस साल हाईस्कूल की परीक्षा दे रहा था, जिसको लेकर वह काफी परेशान रहता था। परिजनों के अनुसार शादाब मानसिक तनाव के चलते घर में पंखे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त परिवार के सभी लोग बाहर गए हुए थे। जब मृतक की दादी घर में घुसी तो उसने शादाब का शव पंखे से लटकता हुआ देखा तो चीखने लगी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकठा हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतक शादाब गोमतीनगर स्थित सेंट कोलम्बस स्कूल में हाईस्कूल का छात्र था।