न्यूज डेस्क– मंडी में एक शख्स ने जब घर के बाहर शराब पी रहे दो लोगों को रोका तो उन्होंने उसकी जमकर पिटाई कर दी। मामला मंडी के गोहर उपमंडल के डमाहर गांव का है। यहां व्यक्ति के घर के बाहर शराब पी रहे दो लोगों को शराब पीने से रोका।
हमलावरों ने मकान मालिक को उसके घर के कमरे में ही बंद करके उसे डंडों और लात-घूसों से जमकर पीटा। हमलावर मकान मालिक को पीटने के बाद वहां से फरार हो गए। इस संबंध में गोहर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर, छानबीन शुरू कर दी है।
एसपी गुरदेव चंद शर्मा ने मामला दर्ज करने की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, बस्सी पंचायत के डमाहर गांव के गिरधारी लाल अपने घर में काम कर रहा था। इस दौरान गांव के दो लोग इसके आंगन में शराब पीने बैठ गए।
मकान मालिक ने जब दोनों को शराब पीने से रोका तो दोनों ने गिरधारी लाल को उसके ही घर के कमरे में बंद कर दिया और उसकी डंडो और लात घूसों से धुनाई कर दी। हमला करने के बाद शातिर वहां से फरार हो गए। इस संबंध में गोहर पुलिस ने गिरधारी लाल की शिकायत पर दोनों हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।
एसपी ने बताया कि घायल व्यक्ति का मेडिकल करवाया गया है और छानबीन तेज कर दी गई है। पुलिस ने 451, 323 और 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है।

