सौतेले पिता ने डेढ़ साल की मासूम बच्ची को उतारा मौत के घाट

फर्रुखाबाद–फर्रुखाबाद में सौतेले पिता ने ढेड़ साल की बच्ची को अपनी हवस मिटाने के चलते मौत के घाट उतार दिया है।पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है । जानकारी के अनुसार अर्जुनपुर जिला हरदोई की रहने वाली पूजा पत्नी बबलू ने तहरीर दी जिसमे उसने कहा कि मेरे पहले पति से ढेड वर्ष की बेटी शिवानी थी। कुछ कारणों की वजह से मोनू जाटव पुत्र खुशीराम के साथ रहने को तैयार हो गई।लेकिन कल रात में मोनू शराब के नशे में आकर बेटी को मारा उसके बाद उसको लिटा दिया जब सुबह उसको दूध पिलाने के लिए उठाया तो

Written By :

admin

Updated

February 28, 2019

फर्रुखाबाद–फर्रुखाबाद में सौतेले पिता ने ढेड़ साल की बच्ची को अपनी हवस मिटाने के चलते मौत के घाट उतार दिया है।पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है । जानकारी के अनुसार अर्जुनपुर जिला हरदोई की रहने वाली पूजा पत्नी बबलू ने तहरीर दी जिसमे उसने कहा कि मेरे पहले पति से ढेड वर्ष की बेटी शिवानी थी।

कुछ कारणों की वजह से मोनू जाटव पुत्र खुशीराम के साथ रहने को तैयार हो गई।लेकिन कल रात में मोनू शराब के नशे में आकर बेटी को मारा उसके बाद उसको लिटा दिया जब सुबह उसको दूध पिलाने के लिए उठाया तो वह मर चुकी थी क्योकि मोनू मेरी बेटी को नही रखना चाहता था।उसी वजह से उसने बेटी को मार डाला है। पूजा पत्नी बबलू मूल रूप से विहार प्रान्त के जिले मधेपुर के गांव श्रंगारपुर के रहने वाले वेदराम की पुत्री थी वह 5 वर्ष पहले बबलू के साथ भाग कर यूपी में आ गई थी।उसके बाद बबलू से बेटी पैदा हुई थी।मोनू के पास अभी एक महीना पहले ही आई थी ।लेकिन मोनू मुझको रखना चाहता था लेकिन बेटी को नही।मेरी नन्ही बच्ची को कैसे छोड़ दू।वही घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली प्रभारी और चौकी प्रभारी कर्नलगंज मय फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।मोनू पहले भी महिलाओ को लेकर कई बार घटनाओ को अंजाम दे चुका है।वह पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित कब्रिस्तान में चौकीदार के रूप में रहता था।यह कब्रिस्तान 1958 में संरक्षित किया गया था।क्योंकि यह अंग्रेजी शासन में यह बनाई गई थी।

वही इस घटना को लेकर अपरपुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि मृतक बच्ची शिवानी की मां पूजा ने तहरीर दी है आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसको गिरफ्तार कर जल्द जेल भेजा जायेगा।

(रिपोर्ट- दिलीप कटियार, फर्रुखाबाद )