यूपी पुलिस का नया कारनामा, साइकिल चोरी करते सीसीटीवी में कैद हुआ सिपाही

फतेहपुर– सूबे की पुलिस आए दिन अपने कारनामों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती है और इस बार पुलिस ने जो किया है उसे देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएँगे कि आखिर कोई ऐसा कैसे कर सकता है।  बता दें कि फतेहपुर पुलिस का ऐसा कारनामा सामने आया है, जिसमें निजी हास्पिटल से साइकिल चोरी करते सीसीटीवी में कैद हुआ है। सिपाही, पीड़ित और निजी अस्पताल के संचालक की मानें तो अस्पताल से पुलिसकर्मी उनके स्वीकार की साइकिल चोरी करके ले गया है। मामला सदर कोतवाली के शादीपुर के एक निजी अस्पताल का है। वहीं एसपी राहुल राज

Written By :

admin

Updated

November 27, 2018

फतेहपुर– सूबे की पुलिस आए दिन अपने कारनामों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती है और इस बार पुलिस ने जो किया है उसे देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएँगे कि आखिर कोई ऐसा कैसे कर सकता है। 

बता दें कि फतेहपुर पुलिस का ऐसा कारनामा सामने आया है, जिसमें निजी हास्पिटल से साइकिल चोरी करते सीसीटीवी में कैद हुआ है। सिपाही, पीड़ित और निजी अस्पताल के संचालक की मानें तो अस्पताल से पुलिसकर्मी उनके स्वीकार की साइकिल चोरी करके ले गया है। मामला सदर कोतवाली के शादीपुर के एक निजी अस्पताल का है। वहीं एसपी राहुल राज का कहना है पुलिस लाइन में तैनात सिपाही जो कि नशे की हालत में नर्सिंग होम से चोरी कर लाया था जैसे ही इस बात की जानकारी मुझे मिली हमारे द्वारा सिपाही पर सस्पेंशन की कार्यवाही की गई है  ।

महेश (संचालक निजी अस्पताल ) ने बताया कि हमारे नर्सिंग होम के स्वीपर की साईकल ऊपर खड़ी थी सुबह होते ही देखा साईकल गायब है इसकी शिकायत हमने पुलिस से की लेकिन अब तक कोइ कार्यवाही नहीं हुई ।

राहुल राज (एसपी फतेहपुर) ने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात सिपाही जो कि नशे की हालत में नर्सिंग होम से चोरी कर लाया था जैसे ही इस बात की जानकारी मुझे मिली हमारे द्वारा सिपाही पर सस्पेंशन की कार्यवाही की गई है  ।

(रिपोर्ट- नितेश श्रीवास्तव, फतेहपुर)