उप कोषागार में 5.70 करोड़ का स्टांप घोटाला, राजस्व विभाग में मचा हड़कम्प

0 164

बदायूं–बदायूं के दातागंज तहसील के उप कोषागार में 5 .70 करोड़ का स्टांप घोटाला पकड़ा गया है। घोटाले की खबर मिलते ही राजस्व विभाग में हड़कम्प मचा तो रोकडिया बगैर कुछ जानकारी दिए भाग गया।

अभी कुछ दिन पहले ही शासन की ओर से छोटे-छोटे उप कोषागार को बंद करने का आदेश आया था। डीएम ने जिले के उप कोषागार के अभिलेख चेक कराए थे। जिसमें यह घोटाला सामने आया। डीएम ने आरोपी रोकड़िया हरीश पर एफआईआर दर्ज कर निलंबन की कार्यवाई की है। मामला बदायूं जिले के दातागंज तहसील के उप कोषागार का है। यहां तैनात रोकड़िया हरीश 2013 से घपले बाजी कर रहा था। जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने टीम गठित कर उप कोषागार के अभीलेख चेक किए तो यह बड़ा घोटाला सामने आया जिस पर 4 सदस्य टीम ने जांच पड़ताल में यह पाया गया कि की रोकडिया हरीश द्वारा 5.70 करोड का घोटाला कर लिया गया है अब विभाग की टीम रोकड़िया हरीश की तलाश कर रही है और हर महा का लेखा-जोखा चेक किया जा रहा है।

Related News
1 of 2,231

डीएम ने बताया कि 2013 से यह घोटाला चल रहा था। स्टाम्प बेचे जा रहे थे उनका स्टॉक रजिस्टर से मिलान करने पर पता चला कि जो स्टाम्प बेंचे गए उनकी धनराशि बैंक में जमा नहीं कि गई। जब मामले मेरे संज्ञान में आया तो एक कमेटी गठित कर जांच कराई तो उपरोकड़िया की भूमिका संदिग्ध मिली। जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर निलंबित कर दिया है। पूरी घटना की जानकारी की उच्च अधिकारियों को दे दी है।

(रिपोर्ट-राहुल सक्सेना, बदायूं)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...
busty ebony ts pounding studs asshole.anal sex

 

 

शहर  चुने 

Lucknow
अन्य शहर