सपा कार्यकर्ता ने सीएम योगी को दिखाया काला झंड़ा,पुलिस ने जूतों से पीटा,वीडियो वायरल

प्रतापगढ़ —  योगी के प्रतापगढ़  दौरे के दौरान विरोधी दल के कार्यकर्ताओं को सूबे के मुखिया को काला झंडा दिखाने का गम्भीर परिणाम भुगतना पड़ा। पुलिस और पैरामिलेट्री फोर्सेस के हत्थे चढ़े सपा कार्यकर्ता राजू यादव की जिस बेरहमी से जूतों से रौंदा गया उसे देखकर आप के रोएं खड़े हो जाएंगे। पिटाई की लाइव तस्वीरे कैमरे में कैद हो गई। इस जूतम पैजार के शिकार राजू यादव को गम्भीर दशा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वैसे तो सपा के लगभग एक दर्जन कार्यकर्ताओं को काला झंडा दिखाने के प्रयास में गिरफ्तार कर लिया गया। इन गिरफ्तार नेताओं

Written By :

admin

Updated

February 28, 2019

प्रतापगढ़ —  योगी के प्रतापगढ़  दौरे के दौरान विरोधी दल के कार्यकर्ताओं को सूबे के मुखिया को काला झंडा दिखाने का गम्भीर परिणाम भुगतना पड़ा।

पुलिस और पैरामिलेट्री फोर्सेस के हत्थे चढ़े सपा कार्यकर्ता राजू यादव की जिस बेरहमी से जूतों से रौंदा गया उसे देखकर आप के रोएं खड़े हो जाएंगे। पिटाई की लाइव तस्वीरे कैमरे में कैद हो गई।

इस जूतम पैजार के शिकार राजू यादव को गम्भीर दशा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वैसे तो सपा के लगभग एक दर्जन कार्यकर्ताओं को काला झंडा दिखाने के प्रयास में गिरफ्तार कर लिया गया। इन गिरफ्तार नेताओं ने कोतवाली में ग्रुप में शेल्फ़ी भी ली इतना ही नही इनके बगल में पुलिस कर्मी भी फोटो सेशन में नजर आए।

 इस बाबत सपा जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल, पूर्व विधायक से जब बात की गई तो उनका सीधा सरकार पर आरोप था कि इस समय सपा और बसपा के गठबन्धन से सत्तापक्ष बौखलाया हुआ है और सीधे हमारे कार्यकर्ताओं को जबरिया टारगेट किया जा रहा है।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)