ओवरलोड टैक्सी को सीजकर एसपी ने अपनी गाड़ी से स्कूली बच्चों को पहुंचाया घर

फर्रुखाबाद–जिले में स्कूलो में जो वाहन चलाये जा रहे है उनके किसी के मानक पूरे नही है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि सवारियां ढोने वाली टैक्सियां स्कूलो के बच्चे को लाने व ले जाने में चलाई जा रही है।साथ ही साथ उनके अंदर एक दर्जन से अधिक बच्चो को बैठाया जा रहा है। उसी के चलते एसपी सन्तोष मिश्रा जिस समय अपने ऑफिस जा रहे थे तभी उनको पुलिस लाइन के अंदर बच्चो से भरी हुई टैक्सी दिखाई दी जिसको उन्होंने रुकवाकर बच्चो को बाहर निकलवा लिया । टैक्सी चालक से पूछा कि इतने बच्चो को टैक्सी में क्यो बैठाकर

Written By :

admin

Updated

November 1, 2018

फर्रुखाबाद–जिले में स्कूलो में जो वाहन चलाये जा रहे है उनके किसी के मानक पूरे नही है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि सवारियां ढोने वाली टैक्सियां स्कूलो के बच्चे को लाने व ले जाने में चलाई जा रही है।साथ ही साथ उनके अंदर एक दर्जन से अधिक बच्चो को बैठाया जा रहा है।

उसी के चलते एसपी सन्तोष मिश्रा जिस समय अपने ऑफिस जा रहे थे तभी उनको पुलिस लाइन के अंदर बच्चो से भरी हुई टैक्सी दिखाई दी जिसको उन्होंने रुकवाकर बच्चो को बाहर निकलवा लिया । टैक्सी चालक से पूछा कि इतने बच्चो को टैक्सी में क्यो बैठाकर लेकर जाते हो? यदि कोई घटना को जाए तो किसकी जिम्मेदारी होगी? उन्होंने टैक्सी को सीज करने के आदेश दिए। साथ मे उन सभी स्कूली बच्चों को अपनी स्काट की गाड़ी से उन सभी बच्चों को उनके घर भिजवा दिया।

एसपी बच्चो की सुरक्षा को लेकर कई बार अपने निचले कर्मचारियों को आदेश दे चुके है कि अपने अपने क्षेत्र में स्कूली बच्चों को ले जाने वाले सभी वाहनों की चेकिंग करे और परमिट से अधिक बच्चे बैठाने पर उस वाहन मालिक के खिलाफ कार्यवाही करे।जिससे स्कूल वाहनों के साथ हो रही घटनाओं पर ब्रेक लगाई जा सके।उसी के चलते उन्होंने आज उन बच्चों की सुरक्षा के लिए ऐसा कदम उठाया।सभी बच्चे जे एस एम पब्लिक के पढ़ने वाले थे।

एसपी ने कोतवाल फतेहगढ़ को आदेश दिया कि स्कूल मालिक को तत्काल तलब करो उसको बारनिंग दो ताकि वह अपने स्कूल में ऐसे वाहनों को न लगाएं जो अधिक बच्चो को बैठाकर ले जाने का काम करते है।बच्चो की सुरक्षा हर किसी की जिम्मेदारी है।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)