सपा विधायक के गनर ने खुद को गोली से उड़ाया, मचा हड़कंप

मुरादाबाद: मुरादाबाद देहात के सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी के गनर ने कार्बाइन से गोली मारकर जान दे दी। रात दो बजे हुई घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें-नक्‍सलियों ने बॉक्‍साइट खनन में लगी 11 गाड़ियों को किया आग के हवाले सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी के गनर ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब आदर्श कॉलोनी में रहने वाले एक सिपाही ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सिपाही मनित प्रताप सिंह सपा के विधायक हाजी इकराम

Written By :

Shweta Singh

Updated

June 5, 2020

मुरादाबाद: मुरादाबाद देहात के सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी के गनर ने कार्बाइन से गोली मारकर जान दे दी। रात दो बजे हुई घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें-नक्‍सलियों ने बॉक्‍साइट खनन में लगी 11 गाड़ियों को किया आग के हवाले

सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी के गनर ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब आदर्श कॉलोनी में रहने वाले एक सिपाही ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सिपाही मनित प्रताप सिंह सपा के विधायक हाजी इकराम कुरैशी का गनर था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी (सिटी) अमित कुमार आनंद का कहना है मनीत प्रताप सिंह ने निजी कारणों के चलते तनाव में आत्महत्या की है। मृतक सिपाही (18 बैच) का था, वह ग्राम रसुलपुर पिटारी, कोतवाली देहात-बुलन्दशहर का रहने वाला था।मनित प्रताप सिंह के साथ कमरे में रह रहे साथी सिपाहियों से भी पूछताछ की जा रही है।