सपा नेता का विवादित बयान,अमर सिंह को दलाल तो जयाप्रदा को बताया नाचने वाली

बलिया — सपा के पूर्व दिग्गज नेता अमर सिंह द्वारा सपा नेता आजम खान को निशाने पर लेते ही सपाइयों ने अमर सिंह पर जुबानी हमले शरू कर दिए है । इस क्रम में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सयाद अली ने विवादित बयान देते हुए अमर सिंह को सत्ता पक्ष का दलाल तो जयप्रदा को नाचने वाली तक कह डाला । राजनीति में दोस्त कब दुश्मन बन जाए ये कहना मुश्किल है । अमर सिंह ने जिस तरह सपा नेता आजमखान पर हमले किये उसी तर्ज पर अब सपा नेता अमर सिंह को निशाने पर ले रहे है

Written By :

admin

Updated

August 29, 2018

बलिया — सपा के पूर्व दिग्गज नेता अमर सिंह द्वारा सपा नेता आजम खान को निशाने पर लेते ही सपाइयों ने अमर सिंह पर जुबानी हमले शरू कर दिए है । इस क्रम में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सयाद अली ने विवादित बयान देते हुए अमर सिंह को सत्ता पक्ष का दलाल तो जयप्रदा को नाचने वाली तक कह डाला ।

राजनीति में दोस्त कब दुश्मन बन जाए ये कहना मुश्किल है । अमर सिंह ने जिस तरह सपा नेता आजमखान पर हमले किये उसी तर्ज पर अब सपा नेता अमर सिंह को निशाने पर ले रहे है । बलिया में सपा कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सयाद अली ने अमर सिंह को ब्रोकर कह  डाला । सपा नेता सयाद अली ने कहा की अमर सिंह तो नेता है ही नहीं वो सिर्फ सत्ता पक्ष की दलाली करते है ।

सपा  नेता सयाद अली यही नहीं रुके विवादित बयान देते हुए जयाप्रदा  को नाचने गाने वाली तक कह दिया । सपा नेता ने कहा की मुलायम सिंह ने अमर सिंह को ऊपर उठाया पर अमर सिंह ने सपा के घर में ही आग लगा दी । अमर सिंह को चैलेन्ज देते हुए सपा नेता ने कहा की अगर अमर सिंह आजमगढ़ के है तो आजमगढ़ से चुनाव लड़कर दिखाए। मुलायम को दरिया दिल नेता बताते हुए कहा की फूलन देवी जैसी डाकू को भी मुलायम ने जमीन से आसमान तक पहुंचाया क्योंकि उस महिला के साथ अन्याय हुआ था ।

(रिपोर्ट-मनोज चतुर्वेदी,बलिया)