सपा ने लखनऊ,मैनपुरी सहित 15 जिलों के घोषित किए जिलाध्यक्ष

लखनऊ — सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने लखनऊ, मैनपुरी व इटावा सहित 15 जिलों के जिलाध्यक्ष की घोषणा की। जिसमें मैनपुरी का जिलाध्यक्ष दीप सिंह पाल, इटावा का जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, औरैया का जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह, मुजफ्फरनगर का जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, सहारनपुर का जिलाध्यक्ष रुद्रसेन चौधरी, बस्ती का जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव व गाजियाबाद का जिलाध्यक्ष राशिद मलिक को बनाया गया है। इसके अलावा, मथुरा का जिलाध्यक्ष लोकमणि जादौन, लखनऊ का जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत, जालौन का जिलाध्यक्ष नवाब सिंह, बुलंदशहर का जिलाध्यक्ष अमजद गुड्डू, उन्नाव का जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव, कानपुर ग्रामीण का जिलाध्यक्ष

Written By :

SK Sharma

Updated

November 29, 2019

लखनऊ — सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने लखनऊ, मैनपुरी व इटावा सहित 15 जिलों के जिलाध्यक्ष की घोषणा की। जिसमें मैनपुरी का जिलाध्यक्ष दीप सिंह पाल, इटावा का जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, औरैया का जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह, मुजफ्फरनगर का जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, सहारनपुर का जिलाध्यक्ष रुद्रसेन चौधरी, बस्ती का जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव व गाजियाबाद का जिलाध्यक्ष राशिद मलिक को बनाया गया है।

इसके अलावा, मथुरा का जिलाध्यक्ष लोकमणि जादौन, लखनऊ का जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत, जालौन का जिलाध्यक्ष नवाब सिंह, बुलंदशहर का जिलाध्यक्ष अमजद गुड्डू, उन्नाव का जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव, कानपुर ग्रामीण का जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, बरेली का अगम मौर्या व गोंडा का जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप यादव को बनाया गया है।

इस दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि आज किसान अगर बदहाल है तो इसके लिए भाजपा सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार हैं। भाजपा सरकार ने किसानों के फायदे के कदम तो उठाए नहीं, उन्हें बस झूठे वादों से बहकाते रहे हैं। किसानों की जमींनें छीनकर उन्हें बेघर और बेरोजगार बनाया जा रहा है। भाजपा सरकार अगर किसानों की अधिगृहीत जमींन का उचित मुआवजा नहीं दे सकती है तो उनकी जमींनें वापस कर देनी चाहिए।