SP-Congress: एक बार फिर आएंगे साथ ‘यूपी के लड़के’ , सपा-कांग्रेस में 17 सीटों पर बनी सहमति 

SP-Congress Alliance: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन का फॉर्मूला लगभग तय हो चुका है। दोनों दलों के बीच 17 सीटों पर सहमति बन गई है।

Written By :

SK Sharma

Updated

February 21, 2024

SP-Congress Alliance: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन का फॉर्मूला लगभग तय हो चुका है। दोनों दलों के बीच 17 सीटों पर सहमति बन गई है। आज शाम तक सीट बंटवारे का ऐलान हो जाएगा। सूत्रों की माने तो इस गठबंधन में प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव की अहम भूमिका रही। माना जा रहा है कि आज रात तक सीट बंटवारे का ऐलान हो सकता है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे बीच कोई विवाद नहीं है। जल्द ही सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा। बाकी बातें तो पुरानी हो गयीं। अंत भला तो सब भला। अखिलेश ने कहा, सपा ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की कोशिश करेग। समय आने पर लोगों को जिम्मेदारी दी जायेगी।

सपा 17 सीटों का दिया था ऑफर

 

बता दें कि दोनों पार्टियों की राज्य इकाइयों ने गठबंधन की घोषणा कर दी है। सपा ने कांग्रेस को सीतापुर समेत 17 सीटों का ऑफर दिया था, कांग्रेस इस पर राजी हो गई है। सूत्रों की माने तो अभी भी दो-तीन सीटों पर बातचीत चल रही है। समाजवादी पार्टी अमरोहा सीट कांग्रेस पार्टी के लिए छोड़ सकती है। यूपी में कुल 80 लोकसभा सीटें हैं। दरअसल तीन सीटों पर दावेदारी को लेकर दोनों दलों के बीच खींचतान चल रही थी।

PM Modi ने 10 लाख करोड़ की परियोजनाओं का किया शुभारंभ, कहा- यूपी में व्यापार, विकास और विश्वास का माहौल

इन सीटों पर फंसा था पेच

‘इन तीन सीटों पर थी खींचतान’ एक दिन पहले खबर आई थी कि सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर खींचतान हो गई है। स्थानीय स्तर पर सीट बंटवारे पर कोई चर्चा नहीं हुई है। सूत्रों ने बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस को मुरादाबाद, बलिया और बिजनौर सीटें देने को तैयार नहीं हैं। वहीं कांग्रेस बलिया सीट पर अपने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के लिए दांव लगाना चाहती है. वहीं बलिया को सपा का गढ़ माना जाता है।

ये भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)