सपा ने इन 4 जिलों से घोषित किये अपने मेयर प्रत्याशी

0 23

न्यूज़ डेस्क — यूपी में निकाय चुनाव की रणभेरी बजने के बाद समाजवादी पार्टी ने इलाहाबाद, कानपुर, गाजियाबाद और सहारनपुर के लिए अपने मेयर प्रत्याशी घोषित कर दिए है।

Related News
1 of 103

इलाहाबाद से सपा ने पार्टी के पुराने नेता विनोद चन्द्र दूबे को अपना प्रत्याशी बनाया है। विनोद पेशे से अधिवक्ता हैं और टेम्पो-टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष हैं। कानपुर से माया गुप्ता सपा की प्रत्याशी बनाई गई हैं। माया वैश्य एकता फाउंडेशन जी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं। उनके पति रत्न गुप्ता लोहे के कारोबारी हैं और 2012 में निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। वर्तमान में यह सपा के प्रदेश सचिव और उद्योग व्यापार मंडल के संगठन मंत्री हैं। सहारनपुर से सपा ने राशिद चौधरी को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है। राशिद चौधरी लकड़ी के व्यवसाई हैं। वहीं, गाजियाबाद से राखी गर्ग को सपा ने मेयर कैंडीडेट बनाया है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...