कोरोना संग्रमण की पहली लहर से लेकर दूसरी लहर तक जरूरतमंदों की लगातार मदद कर रहे बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद। वहीं एक्टर सोनू सूद ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और सराहनीय काम करने का फैसला किया है। हालांकि गरीब बच्चों को फ्री एजुकेशन देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों से अपील पहले भी अपील कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें..Adult Star की रहस्यमयी मौत, सोशल मीडिया पर अपलोड की थी अश्लील फोटो…
दरअसल अभिनेता सोनू सूद ने अब सिविल सर्विस परीक्षा (यूपीएससी) की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए कोचिंग स्कॉलरशिप देने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद अपने सोशल पोस्ट से की है। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया है कि IAS एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों की मदद के लिए उन्होंने एक नई पहल ”संभवम” शुरू की है।
Karni hai IAS ki tayyari ✍️
Hum lenge aapki zimmedari 🙏🏻Thrilled to announce the launch of 'SAMBHAVAM'.
A @SoodFoundation & @diyanewdelhi initiative.Details on https://t.co/YO6UJqRIR5 pic.twitter.com/NvFgpL1Llj
— sonu sood (@SonuSood) June 11, 2021
सोनू सूद ने शुरू की पहल
मुफ्त कोचिंग देने की जानकारी देते हुए एक्टर ने ट्वीट में लिखा, “करनी है आईएएस की तैयारी… हम लेंगे आपकी जिम्मेदारी। ” संभवम (SAMBHAVAM)” के लॉन्च की घोषणा करते हुए काफी रोमांचित हूं। ये सूद चैरिटी फाउंडेशन और दिया दिल्ली की एक पहल है।”
इसकी जानकारी देते हुए एक्टर ने एक फोटो भी शेयर किया है, जिसमें कोचिंग के बारे में बहुत सी जानकारी के साथ उनकी तस्वीर भी छपी है। फोटो के ऊपर लिखा है, ”मैं इच्छुक उम्मीदवारों के लिए मुफ्त IAS कोचिंग स्कॉलरशिप देने का वादा किया है”।
सोनू सूद को पद्म विभूषण दिलवाने की उठी मांग
गौरतलब है कि अभिनेता के फैन्स ने महामारी में उनके सराहनीय काम के लिए उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित करने का आग्रह किया है। पीटीआई के अनुसार, केंद्र सरकार ने नागरिकों से पद्म विभूषण सम्मान के लिए सुझाव मांगे थे। टॉलीवुड स्टार ब्रह्माजी ने सोनू सूद को इस सम्मान के लिए सही समझा और उनका नाम इस पुरस्कार के लिए आगे किया।
ये भी पढ़ें..सिपाहियों को पसंद आ रहीं विभागीय दुल्हनियां…
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

