कांग्रेस कार्यसमिति में सोनिया ने मोदी को लिया अपने निशाने पर

नई दिल्ली — कांग्रेस की कमान राहुल गांधी को दिए जाने के प्रस्ताव के कार्यसमिति में पारित होने के मौके पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। सोनिया ने कांग्रेस कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के अहंकार के चलते संसदीय लोकतंत्र प्रभावित हुआ है। बीजेपी पर संसद का सामना करने से डरने का आरोप लगाते हुए सोनिया ने कहा कि उन्होंने अजीब से कारणों का हवाला देते हुए शीत सत्र को ही टाल दिया है।  सोनिया ने कहा कि यदि कोई लोकतंत्र के मंदिर पर ताला लगाने की सोचता है तो

Written By :

admin

Updated

November 20, 2017

नई दिल्ली — कांग्रेस की कमान राहुल गांधी को दिए जाने के प्रस्ताव के कार्यसमिति में पारित होने के मौके पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। सोनिया ने कांग्रेस कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के अहंकार के चलते संसदीय लोकतंत्र प्रभावित हुआ है।

बीजेपी पर संसद का सामना करने से डरने का आरोप लगाते हुए सोनिया ने कहा कि उन्होंने अजीब से कारणों का हवाला देते हुए शीत सत्र को ही टाल दिया है। 

सोनिया ने कहा कि यदि कोई लोकतंत्र के मंदिर पर ताला लगाने की सोचता है तो यह गलत है। चुनाव से पहले यह संवैधानिक जिम्मेदारी से भागने जैसा है। नोटबंदी को लेकर सरकार पर अटैक करते हुए कांग्रेस अध्यक्षा ने कहा कि एक साल बीते गया है। नोटबंदी से कोई फायदा नहीं हुआ है, लेकिन किसानों, छोटे कारोबारियों, घरेलू महिलाओं और दिहाड़ी मजदूरों के जख्मों पर नमक जरूर पड़ा है। 

सोनिया ने कहा कि कुछ अमीर लोगों का भला करने के लिए असंख्य गरीबों और शोषितों का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। सोनिया ने पीएम मोदी पर संसद का सामना करने से डरने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जीएसटी के उत्सव के लिए आधी रात को संसद बुला ली थी, लेकिन आज उनके भीतर संसद का सामना करने का साहस नहीं है।