पत्नी की गर्दन कुल्हाड़ी से काटकर, खुद फंदे से झूला

शाहगंज थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में शुक्रवार रात पति रामबरन 58 वर्ष ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर पत्नी गीता 55 वर्ष की हत्या (killing) कर दी , फिर खुद आत्महत्या कर लिया। पति का शव उसके घर से करीब सात सौ मीटर दूर एक

Written By :

SK Sharma

Updated

June 20, 2020

सोनभद्रः शाहगंज थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में शुक्रवार रात पति रामबरन 58 वर्ष ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर पत्नी गीता 55 वर्ष की हत्या (killing) कर दी , फिर खुद आत्महत्या कर लिया। पति का शव उसके घर से करीब सात सौ मीटर दूर एक पुलिया के नीचे मिला। पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज के बाद जांच शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें..कागज फैक्ट्री में लगी भीषण आग,लाखों का नुकसान

जानकारी के मुताबिक राजपुर गांव निवासी गीता 55 वर्ष की पति रामबरन ने बीती रात में कुल्हाड़ी से गला काटकर निर्मम हत्या (killing) कर दिया। घटना के दिन पति पत्नी के अलावा उसकी छोटी बहू सबिता ही घर मे मौजूद थी। मृतक गीता का बड़ा बेटा सुनील अपनी पत्नी के साथ पिछले दस दिनों से ससुराल बड़खुर (चितरंगी ) शादी में गया था। जबकि छोटा लड़का अजय ओबरा में कही मजदूरी का काम करता है।

सात सौ मीटर दूर मिला शव…

छोटी बहू सबिता ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि सास ससुर के साथ टीबी देखने के बाद हम अपने कमरे में सोने चले गए। जब सुबह उठे तो देखे की सास लहूलुहान अपने बिस्तर पर पड़ी हुई है और चौकी के पास ही खून से सनी कुल्हाड़ी भी पड़ी है। जबकि ससुर नही थे। इसके बाद पति रामबरन का शव गांव में ही उसके घर सात सौ मीटर पुल के नीचे मिला। उसकी गर्दन में गमछा बंधा हुआ है। पति ने पत्नी की हत्या (killing) करके आत्महत्या क्यों किया इसका खुलासा नही हो सका है। इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है।

पति पत्नी में आये दिन होते थे झगड़े…

वही इस घटना के सम्बंध में पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि आज सुबह साबित देवी ने पुलिस को फोन पर सूचना दिया की उनके ससुर रामबरन उनकी सास की हत्या कर दिया है। इस सूचना पर शाहगंज थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में पुलिस पहुची और घटना के सम्बंध में ग्रामीणों ने बताया कि पति पत्नी में आये दिन झगड़ा होता था आज सुबह रामबरन अपने खेत के तरफ जाते दिखाई दिया है।

कुछ ग्रामीणों ने बताया कि रामबरन का शव उसके खेत मे पड़ा हुआ है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके सम्बन्ध में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें..पाकिस्तान, नेपाल के बाद अब इस देश को साधने में जुटा चीन

(रिपोर्ट- रविदेव पाण्डेय, सोनभद्र)