लखनऊ- ससुर के सामने दामाद ने की बेटी की निर्मम हत्या

लखनऊ– राजधानी लखनऊ से एक खौफनाक घटना सामने आई है। मामला हसनगंज कोतवाली क्षेत्र का है। जहां पति ने अवैध संबंधो के शक में ससुर के सामने ही अपनी पत्नी को धारदार हथियार से हत्या कर फरार हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर हसनगंज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर हत्यारोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से छत्तीसगढ़ निवासी मजदूर इतवारी की बेटी हेमन (30) का बसंत

Written By :

admin

Updated

June 9, 2018

लखनऊ– राजधानी लखनऊ से एक खौफनाक घटना सामने आई है। मामला हसनगंज कोतवाली क्षेत्र का है। जहां पति ने अवैध संबंधो के शक में ससुर के सामने ही अपनी पत्नी को धारदार हथियार से हत्या कर फरार हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इंस्पेक्टर हसनगंज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर हत्यारोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से छत्तीसगढ़ निवासी मजदूर इतवारी की बेटी हेमन (30) का बसंत नामक युवक से विवाह हुआ था।

इतवारी बेटी हेमन और दामाद बसंत के साथ हसनगंज स्थित उमराव धर्मशाला में किराए पर रहते थे। इंस्पेक्टर के मुताबिक बसंत को पत्नी हेमन के चरित्र पर शक था। इसीलिए वह उससे नफरत करने लगा। रात हेमन कमरे में सो रही थी, उसके पिता इतवारी भी कमरे में ही सो रहे थे। तभी बसंत धारदार हथियार लेकर पहुंचा और पत्नी हेमन के शरीर पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए।

बेटी हेमन के चिल्लाने की आवाज सुनकर इतवारी की नींद खुली, उन्होंने शोर मचाकर आरोपित दामाद को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकला। इसके बाद इतवारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि बसंत को पत्नी हेमन से किसी युवक के अवैध संबंध होने का शक था, इसीलिए वह अक्सर बेटी से मारपीट करता था। रात में हेमन की आवाज सुनकर इतवारी जागा। तो कमरे में बिखरा खून देखकर इतवारी को नजारा समझने में देर न लगी। पुलिस इस सनसनीखेज हत्याकांड की तफ्तीश कर रही है।