बेटे ने लिखा-‘पापा! मुझे माफ़ करना, आपका बुरा बेटा’, और…

फर्रुखाबाद–फर्रुखाबाद में युवक ने टेंशन में अपनी गर्दन व कलाई काट ली जिससे उसकी हालत खराब हो गई। होटल के मैनेजर ने पुलिस की मदद से उसको लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है । मामला फर्रुखाबाद बस स्टॉप के सामने बने एक होटल का है। जहा कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया निवासी युवक बिक्रम उर्फ चिंकू वर्मा गुरुवार रात को लालगेट स्थित एक होटल में अपनी आई डी जमा करने के बाद कमरा किराए पर लिए उसके बाद फोन पर किसी से बात करता रहा। सुबह युवक द्वारा सितारा होटल के

Written By :

admin

Updated

August 2, 2019

फर्रुखाबाद–फर्रुखाबाद में युवक ने टेंशन में अपनी गर्दन व कलाई काट ली जिससे उसकी हालत खराब हो गई। होटल के मैनेजर ने पुलिस की मदद से उसको लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है ।

मामला फर्रुखाबाद बस स्टॉप के सामने बने एक होटल का है। जहा कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया निवासी युवक बिक्रम उर्फ चिंकू वर्मा गुरुवार रात को लालगेट स्थित एक होटल में अपनी आई डी जमा करने के बाद कमरा किराए पर लिए उसके बाद फोन पर किसी से बात करता रहा। सुबह युवक द्वारा सितारा होटल के मैनेजर को आवाज देकर कमरे के दरवाजे को बन्द कर लिया उसके बाद मैनेजर गुलाब यादव कमरे पर पहुंचा तो वहां का दृश्य देखकर हैरान रहे गया। युवक के हाथ की कलाई व गर्दन से खून बह रहा था।उसके बाद उसने डायल 100 को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक की फोन पर उसके पिता से बात कराने के बाद होटल कर्मचारियों की मदद से उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। वही कादरी गेट चौकी प्रभारी ने जब कमरे की तलाशी ली तो कमरे से खाली शराब की बोतल व शरीर को सुन्न करने वाला इंजेक्शन व सीरेंज बदामद हुई है।

साथ ही युवक की जेब से एक सोसाइड नोट मिला जिसमे लिखा था कि पापा मुझे माफ़ कर देना आपका बुरा बेटा नमस्ते पापा जी। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने बताया कि पुलिस के द्वारा बिक्रम नाम का युवक लाया गया है उसने शरीर को सुन्न करने के बाद अपनी गर्दन व कलाई काटी है वह आत्महत्या करना चाहता था।उसका इलाज किया जा रहा है साथ आगे के इलाज के लिये सर्जन गौरव मिश्रा को बुलाया गया है। जानकारी  के अनुसार युवक का कुछ वर्षों पहले विवाह हुआ था उसकी इसी प्रकार की हरकतों की बजह से तलाक हो गया बताया गया है जिस कारण वह हमेशा टेंशन में रहता है उसी के चलते यह कदम उठाया है।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)