कानपुरः कलयुगी बेटे ने धड़ से अलग किया मां का सिर,सिर्फ ये थी वजह…

कानपुर — यूपी के कानपुर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां का सिर धड़ से अलग कर दिया। वहीं कटा हुआ सिर देखकर पड़ोस में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई।हालांकि ग्रामीणों ने आरोपी बेटे को पकड़कर पुलिस को सौंपा दिया। बता दें कि वारदात सजेती थाना क्षेत्र के गांव कुआखेड़ा गांव की है।यहां रहने वाले रामकिशन कोरी की शादी दस साल पहले फतेहपुर के दपसौरा गांव निवासी माया से हुई थी। रामकिशन को चार बच्चे हैं। पेशे से ट्रैक्टर चालक रामकिशन की नशे की लत व रोज की मारपीट

Written By :

SK Sharma

Updated

January 27, 2020

कानपुर — यूपी के कानपुर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां का सिर धड़ से अलग कर दिया। वहीं कटा हुआ सिर देखकर पड़ोस में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई।हालांकि ग्रामीणों ने आरोपी बेटे को पकड़कर पुलिस को सौंपा दिया।

बता दें कि वारदात सजेती थाना क्षेत्र के गांव कुआखेड़ा गांव की है।यहां रहने वाले रामकिशन कोरी की शादी दस साल पहले फतेहपुर के दपसौरा गांव निवासी माया से हुई थी। रामकिशन को चार बच्चे हैं। पेशे से ट्रैक्टर चालक रामकिशन की नशे की लत व रोज की मारपीट से परेशान पत्नी चार महीने से अपने मायके में रह रही है। पत्नी के मायके जाने से नाराज रामकिशन रोज शराब पीकर अपनी बूढ़ी मां मुन्नी देवी (60) से रोज झगड़ा करता था।

वहीं सोमवार दोपहर इसी विवाद के कारण युवक ने घर मे रखी साबड़ से मां की गर्दन धड़ से अलग कर घर से बाहर फेंक दी। कटा हुआ सिर देख पड़ोसी घर के अंदर पहुंचे तो वृद्धा का धड़ अलग पड़ा था। घबराया आरोपी भागने की कोशिस करने लगा तो लोगों ने उसे पकड़कर बांध दिया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।