वाराणसी में दामाद ने सास को जिंदा जलाया

वाराणसी — भेलुपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानस नगर इलाके में संपत्ति विवाद में युवक ने अपनी सास को जिंदा जला दिया. दरअसल घटना उस वक्त की है जब घर पर युवक की संपत्ति के लिए अपनी सास के साथ कहा सुनी हो गई.वहीं गुस्से में आकर युवक ने सास के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. महिला जलते हुए घर से बाहर भागी तो स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक महिला बुरी तरह जल चुकी थी. महिला को BHU के सर सुंदरलाल चिकित्सलाय में भर्ती कराया गया है, जहां महिला की हालत

Written By :

SK Sharma

Updated

December 25, 2019

वाराणसी — भेलुपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानस नगर इलाके में संपत्ति विवाद में युवक ने अपनी सास को जिंदा जला दिया. दरअसल घटना उस वक्त की है जब घर पर युवक की संपत्ति के लिए अपनी सास के साथ कहा सुनी हो गई.वहीं गुस्से में आकर युवक ने सास के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी.

महिला जलते हुए घर से बाहर भागी तो स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक महिला बुरी तरह जल चुकी थी. महिला को BHU के सर सुंदरलाल चिकित्सलाय में भर्ती कराया गया है, जहां महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है. इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.वहीं पीड़ित महिला के पति नरेश कुमार लाल ने बताया कि पहले मेरा दामाद मेरी बेटी को काफी तंग करता था. कुछ दिनों से हम लोगों को काफी परेशान कर रहा है. हमने एक हजार स्क्वायर फीट जमीन उसे दी है. कहीं न कहीं उसे हड़पने के लिए उसने यह सब किया है. वह बहुत दिनों से अपने नाम एक फ्लोर करने को कह रहा था.