राजधानी में कुछ इस तरह बेहद ही विनम्रता से पेश आ रही है करणी सेना

लखनऊ– यूपी की राजधानी लखनऊ में भी पद्मावत को लेकर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया है। जहां एक ओर गोमतीनगर स्थित मॉल में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की, वहीं दूसरी ओर प्रदर्शनकारी वेव सिनेमा हॉल भी पहुंच गए। लेकिन नॉवेल्टी सिनेमा के सामने करणी सेना का बेहद ही उदार रूप दिखाई दे रहा है। देशभर में तलवारें लेकर विरोध कर रही करणी सेना ने लखनऊ में गुलाब का फूल देकर लोगों से पद्मावत न देखने की अपील की। सेना के कार्यकर्ताओं ने यहां तक कहा कि जिन्‍होंने टिकट खरीद लिया है, वे उनके पैसे तक लौटाने

Written By :

admin

Updated

January 25, 2018

लखनऊ– यूपी की राजधानी लखनऊ में भी पद्मावत को लेकर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया है। जहां एक ओर गोमतीनगर स्थित मॉल में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की, वहीं दूसरी ओर प्रदर्शनकारी वेव सिनेमा हॉल भी पहुंच गए।

लेकिन नॉवेल्टी सिनेमा के सामने करणी सेना का बेहद ही उदार रूप दिखाई दे रहा है। देशभर में तलवारें लेकर विरोध कर रही करणी सेना ने लखनऊ में गुलाब का फूल देकर लोगों से पद्मावत न देखने की अपील की। सेना के कार्यकर्ताओं ने यहां तक कहा कि जिन्‍होंने टिकट खरीद लिया है, वे उनके पैसे तक लौटाने को तैयार हैं।

पढ़ें :- करणी सेना के उपद्रव के चलते लखनऊ के थिएटर्स में ‘पद्मावत’ का प्रीमियर रद्द

यह भी पढ़ें :- करणी सेना का वेव मॉल के सामने प्रदर्शन ,एक सदस्य ने किया आत्मदाह का प्रयास

बता दें विरोध प्रदर्शन और भारी हंगामे को देखते हुए सिनेमा हॉल परिसर के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उधर नावेल्टी लाल बाग में पद्मावत को लेकर लगातार प्रदर्शन जारी है । यही नहीं, लखनऊ में प्रदर्शनकारियों के उपद्रव की वजह से फिल्म का 25 जनवरी को होने वाला प्रीमियर रद्द कर दिया गया था ।