निकाय चुनाव : कोई चलकर, तो कोई गोद में पहुंचा पोलिंग बूथ तक…

न्यूज़ डेस्क — यूपी में निकाय चुनाव के पहले फेज के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। 24 जिलों की 5 नगर निगम, 71 नगर पालिका परिषद और 154 नगर पंचायतों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग के लिए 100 साल की महिला से लेकर 91 साल के बुजुर्ग तक ने पोलिंग बूथ पहुंचकर अपने मताधि‍कार का इस्तेमाल किया।  जिलेवार वोट डालने वाले बुजुर्ग मतदाता : प्रतापगढ़: नगर पंचायत लालगंज बूथ नंबर-13 पर 100 साल की महिला कौशल्या देवी अपने नाती की गोद में वोट डालने पहुंची। आगरा: वॉर्ड नंबर 43 (चंद्रावती बालिका विद्यापीठ) के पोलिंग बूथ पर

Written By :

admin

Updated

November 22, 2017

न्यूज़ डेस्क — यूपी में निकाय चुनाव के पहले फेज के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। 24 जिलों की 5 नगर निगम, 71 नगर पालिका परिषद और 154 नगर पंचायतों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग के लिए 100 साल की महिला से लेकर 91 साल के बुजुर्ग तक ने पोलिंग बूथ पहुंचकर अपने मताधि‍कार का इस्तेमाल किया।

 जिलेवार वोट डालने वाले बुजुर्ग मतदाता :

प्रतापगढ़: नगर पंचायत लालगंज बूथ नंबर-13 पर 100 साल की महिला कौशल्या देवी अपने नाती की गोद में वोट डालने पहुंची।

आगरा: वॉर्ड नंबर 43 (चंद्रावती बालिका विद्यापीठ) के पोलिंग बूथ पर 91 साल के बुजुर्ग एलपी गुप्ता ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वह वोटिंग से एक घंटा पहले लाइन में लगे थे।

वहीं, ताजगंज नगर निगम में व्हीलचेयर पर वोट डालने पहुंचे मिर्जा हसीन बेग।

गाजीपुर: यहां भी एक बुजुर्ग महिला परिजन के साथ गोद में वोट डालने पहुंची।

हरदोई: 83 साल के डॉक्टर प्रेम किशोर टण्डन अपने बेटे विनीत और बहू के साथ शहर के आर्यकन्या पाठशाला बूथ पर वोट डाला।

कानपुर : कानपुर नगर के वॉर्ड-58 के सेंट जोसफ स्कूल पोलिंग बूथ पर व्हीलचेयर से वोटिंग डालने पहुंचा शख्स।

 

 

मेरठ: जयदेवी नगर में एक बुजुर्ग को चारपाई पर लेकर ही उनके बेटे वोट डलवाने के लिए पहुंचे। वहीं, एक बुजुर्ग महिला वॉकर के सहारे चलकर वोट डालने बूथ पर पहुंची।