…तो इसलिए आमरण अनशन करेंगे बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा!

मुंबई– मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों और आर्थिक फैसलों का खुलकर विरोध करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने आमरण अनशन की चेतावनी दी है। उन्हें सोमवार को पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन अब वह हिरासत से बाहर आने को तैयार नहीं हैं।    सोमवार की शाम को अकोला में यशवंत सिन्हा और आंदोलनकारी कपास किसान जब जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे थे, तब उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस मुख्यालय ले जाया गया। इसके बाद आंदोलनकारी किसानों ने अकोला पुलिस मुख्यालय में ही धरना शुरू कर दिया।  पुलिस यशवंत सिन्हा और हिरासत में

Written By :

admin

Updated

December 6, 2017

मुंबई– मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों और आर्थिक फैसलों का खुलकर विरोध करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने आमरण अनशन की चेतावनी दी है। उन्हें सोमवार को पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन अब वह हिरासत से बाहर आने को तैयार नहीं हैं। 

 

सोमवार की शाम को अकोला में यशवंत सिन्हा और आंदोलनकारी कपास किसान जब जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे थे, तब उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस मुख्यालय ले जाया गया। इसके बाद आंदोलनकारी किसानों ने अकोला पुलिस मुख्यालय में ही धरना शुरू कर दिया। 

पुलिस यशवंत सिन्हा और हिरासत में लिए गए आंदोलकारी किसानों को रिहा करने के लिए तैयार थी, लेकिन सिन्हा ने रिहा होने से मना कर दिया। उन्होंने पुलिस मुख्यालय में एक पेड़ के नीचे चबूतरे पर सोकर रात गुजारी। 

राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटील ने कहा, ‘राज्य सरकार सिन्हा की सभी मांगे मानने के लिए तैयार है, लेकिन पहले वह अपना आंदोलन वापस लें। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कहेंगे, तो सिन्हा से मैं बात करूंगा।’