सीतापुरःआदमखोर कुत्तों के हमले से घायल हुई बच्ची ने तोड़ा दम

सीतापुर — जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार को आदमखोर कुत्तों के हमले का शिकार हुई 9 वर्षीय बच्ची ने शुक्रवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. बता दें कि गुरुवार को खैरमपुर गांव निवासी छोटेलाल की 9 साल की बेटी सोनम अपनी सहेली के साथ गांव के बाहर बाग में गई थी. तभी 8 कुत्तों के एक झुण्ड ने बच्चियों पर हमला बोल दिया. कुत्तों को अपनी तरफ आता देख सोनम की सहेली पड़ोस के आम के पेड़ पर चढ़ गई, जिससे कुत्ते उसे अपना शिकार नहीं बना सके. लेकिन आदमखोर कुत्तों ने सोनम को बुरी तरह

Written By :

admin

Updated

May 18, 2018

सीतापुर — जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार को आदमखोर कुत्तों के हमले का शिकार हुई 9 वर्षीय बच्ची ने शुक्रवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

बता दें कि गुरुवार को खैरमपुर गांव निवासी छोटेलाल की 9 साल की बेटी सोनम अपनी सहेली के साथ गांव के बाहर बाग में गई थी. तभी 8 कुत्तों के एक झुण्ड ने बच्चियों पर हमला बोल दिया. कुत्तों को अपनी तरफ आता देख सोनम की सहेली पड़ोस के आम के पेड़ पर चढ़ गई, जिससे कुत्ते उसे अपना शिकार नहीं बना सके. लेकिन आदमखोर कुत्तों ने सोनम को बुरी तरह नोचकर घायल कर दिया. इस बीच ग्रामीणों को आता देखकर कुत्तों का झुण्ड वहां से भाग गया. आनन-फानन में घायल बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां आज उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.

सोनम की मौत के साथ ही खैराबाद थाना क्षेत्र में कुत्तों के हमलों में अब तक कुल 14 बच्चों की जान जा चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं.वहीं कुत्तों के हमलों से परेशान ग्रामीणों ने भी अब जवाबी कार्यवाही शुरू कर दी है. पिछले दिनों शहर कोतवाली के बिहारीगंज गांव में नाराज ग्रामीणों ने दो कुत्तों को दौड़ा-दौड़ाकर मौत के घाट उतार दिया था.

गौरतलब है कि कुत्तों द्वारा बच्चों पर हमले की घटना की गंभीरता को लेते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सारे आवारा कुत्तों को पकड़ने का निर्देश भी दिया था, जिसके बाद हरकत में आए पुलिस और प्रशासन ने अब तक 35 कुत्तों को पकड़ा चुके है.