सीतापुर फर्जी मुठभेड़ मामलाः16 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज

सीतापुर — उत्तर प्रदेश  के सीतापुर में हुए फर्जी मुठभेड़ मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाल रंजना सचान समेत 16 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। बता दें कि बीती 30 जनवरी को हुई मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए पीड़ित ने एडीजे -5 कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट ने बीती 24 फरवरी को मुठभेड़ को फर्जी करार देते हुए मामले में तत्कालीन कोतवाल रंजना सचान समेत 16 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। इसके लिए कोर्ट ने एसपी को एक सप्ताह का समय दिया था। 

Written By :

admin

Updated

March 5, 2018

सीतापुर — उत्तर प्रदेश  के सीतापुर में हुए फर्जी मुठभेड़ मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाल रंजना सचान समेत 16 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

बता दें कि बीती 30 जनवरी को हुई मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए पीड़ित ने एडीजे -5 कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट ने बीती 24 फरवरी को मुठभेड़ को फर्जी करार देते हुए मामले में तत्कालीन कोतवाल रंजना सचान समेत 16 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। इसके लिए कोर्ट ने एसपी को एक सप्ताह का समय दिया था।