कंट्रोवर्सी किंग हनी सिंह की ‘काली करतूत’ आई सामने, पत्नी ने दर्ज कराया केस

फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर व रैपर हनी सिंह का विवादों से पुराना नाता है। हनी सिंह के चाहने वाले भले ही करोड़ों हो, मगर इसमें कोई दो राय नहीं कि वो हमेशा कंट्रोवर्सी के घेरे में रहते हैं। हनी सिंह अब एक बार विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं।

Written By :

SK Sharma

Updated

August 4, 2021

फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर व रैपर हनी सिंह (Honey Singh ) का विवादों से पुराना नाता है। हनी सिंह के चाहने वाले भले ही करोड़ों हो, मगर इसमें कोई दो राय नहीं कि वो हमेशा कंट्रोवर्सी के घेरे में रहते हैं। हनी सिंह अब एक बार विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। इस बार वो अपने किसी गाने को लेकर नहीं बल्कि अपनी पत्नी को लेकर चर्चा में हैं।

ये भी पढ़ें..पिंजरे में कैद हुआ आदमखोर तेंदुआ, दो मासूमो को बनाया था निवाला

कोर्ट ने हनी सिंह को भेजा नोटिस जारी

दरअसल हनी सिंह (Honey Singh ) की पत्नी शालिनी तलवार ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पत्नी ने हनी सिंह पर ‘द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट’ के तहत एक याचिका दायर की है।

ये याचिका तीस हजारी कोर्ट में दाखिल की गई है। अब कोर्ट ने हनी सिंह के खिलाफ एक नोटिस जारी कर 28 अगस्त से पहले उनका जवाब तलब किया है। तब तक संयुक्त संपत्ति और गहने को बेचने पर भी रोक लगा दी गई है।

Honey Singh

बता दें कि सिंगर हनी सिंह (Honey Singh ) और शालिनी तलवार ने 20 साल की दोस्ती को प्यार में बदला था। इन दोनों ने साल 2011 में शादी की थी। हालांकि इन दोनों की शादी के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। बीच में हनी सिंह का नाम डियाना उप्पल से भी जुड़ा था, लेकिन इनके रिश्ते पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।

जब शाहरुख ने हनी सिंह को जड़ा था थप्पड़ 

ये पहली बार नहीं है जब हनी सिंह नाम विवादों में आया हो, इससे पहले भी हनी सिंह कई बार कंट्रोवर्सी में रह चुके हैं। 2014 में हनी सिंह की बॉलीवुड़ के बादशाह शाहरुख खान से गर्मा-गर्मी हो गई थी। इस दौरान शाहरुख ने हनी सिंह को थप्पड़ भी जड़ दिया था। हालांकि हनी सिंह ने एक इंटरव्यू में इससे साफ इंकार करते हुए इसे सिर्फ अफवाह बताया था।

Shah Rukh Khan Honey Singh

इसके अलावा हनी के साथ कई सुपरहिट गाने देने वाले बादशाह से भी विवाद हो चुका है। पिछले साल ही ये खबर सुनने में आई थी कि दोनों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई और दिल्ली की एक पार्टी में दोनों आपस में भिड़ भी गए थे। इन दोनों के बीच बहस तब बढ़ी थी जब हनी सिंह ने खुद को रोल्स रॉएस से कंपेयर किया था और बादशाह को नैनो कार से।

Yo Yo Honey Singh

गाने लेकर भी उड़ा था विवाद

इतना ही नहीं हनी सिंह (Honey Singh ) बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म बेबी में पार्टी ऑल नाइट गाने लेकर भी विवादों में फंसे थे। इस गाने में कई सारे वल्गर वर्ड्स थे जिस पर जमकर बवाल हुआ था और जब तक गाने से वल्गर वर्ड्स निकाले नहीं गए तब तक फिल्म भी रिलीज नहीं हो सकी थी।

हनी सिंह

हनी सिंह अपने रैप सॉन्ग्स की लिरिक्स को लेकर भी काफी कंट्रोवर्सी में रहे हैं। साल 2018 में उनके गाने Makhna पर भी बैन लगा था. पंजाब स्टेट वुमन कमीशन चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने इस गाने के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्हें गाने के लिरिक्स के कुछ पार्ट से आपत्ति थी।

 नशे की लत की वजह डिप्रेशन में चले गए थे हनी

उल्लेखनीय है कि हनी सिंह ने जब बॉलीवुड में शुरुआत की थी तब उन्होंने नई बुलंदियां को छूआ था। मगर जितनी तेजी से वे ऊंचाइयों पर चढ़े उतनी ही तेजी से उनके सितारे गर्दिश में चले गए। हनी सिंह नाम मनो इंडस्ट्री से गायब ही हो गया। दरअसल हनी सिंह को अपनी नशे की लत की वजह से कई समस्याओं से भी जुझना पड़ा था। यही नहीं नशे की लत के चलते एक समय पर वह डिप्रेशन में चले गए थे, खैर ये उनका बुरा वक्त था।

ये भी पढ़ें..14 साल की नौकरानी से मालकिन की दरिंदगी, मेहमानों से जबरन बनवाती थी संबंध, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज…

ये भी पढ़ें..पॉर्न फिल्में देख छोटे भाई से संबंध बनाने लगी 9वीं की छात्रा, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज, सदमे में परिजन…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)