Sikkim Landslide: सिक्किम में लैंडस्लाइड की चपेट में आया आर्मी कैंप तबाह, तीन जवानों की मौत, कई लापता

Sikkim Landslide: पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भारी बारिश और भूस्खलन ने तबाही मचाई हुई है। इस बीच, सिक्किम के लाचेन जिले में भारतीय सेना का एक कैंप भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे में सेना के तीन जवानों की मौत हो गई है। जबकि 6 जवान लापता हो गए। सेना ने बताया कि इलाके में भारी बारिश के कारण स्थिति और खराब हो गई है। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। Sikkim Landslide: आर्मी कैंप तबाह मिली जानकारी के मुताबिक 1 जून की शाम करीब 7 बजे लाचेन जिले के छातेन इलाके में स्थित आर्मी कैंप में विनाशकारी

Written By :

SK Sharma

Updated

June 2, 2025

Sikkim Landslide

Sikkim Landslide: पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भारी बारिश और भूस्खलन ने तबाही मचाई हुई है। इस बीच, सिक्किम के लाचेन जिले में भारतीय सेना का एक कैंप भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे में सेना के तीन जवानों की मौत हो गई है। जबकि 6 जवान लापता हो गए। सेना ने बताया कि इलाके में भारी बारिश के कारण स्थिति और खराब हो गई है। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।

Sikkim Landslide: आर्मी कैंप तबाह

मिली जानकारी के मुताबिक 1 जून की शाम करीब 7 बजे लाचेन जिले के छातेन इलाके में स्थित आर्मी कैंप में विनाशकारी भूस्खलन की चपेट में आ गया। इसके अलावा इस भूस्खलन से कारण आसपास के इलाकों में घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस भूस्खलन में सेना के तीन जवानों की मौत हो गई। जबकि 6 सैनिक घायल हैं और छह लापता हैं।

लैंडस्लाइड के तुरंत बाद भारतीय सेना ने साहसिक कार्रवाई करते हुए बचाव कार्य शुरू किया और विपरीत परिस्थितियों में भी अद्वितीय समर्पण और साहस का परिचय दिया। राहत और बचाव कार्यों में लगे जवानों ने अब तक चार लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। वहीं भूस्खलन की इस दुखद घटना के बाद तीन जवानों हवलदार लखविंदर सिंह, लांस नायक मनीष ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लखड़ा के शव बरामद किए गए हैं। बचाव दल मौसम की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में लापता छह जवानों की तलाश और बचाव अभियान में लगे हुए हैं। वहीं भूस्खलन की खौफनाक तस्वीरें भी सामने आई हैं।

उधर भारतीय सेना इस दुखद घड़ी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर जवानों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। शोक संतप्त परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। प्राकृतिक आपदा की इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में भी भारतीय सेना अपने सभी जवानों की सुरक्षा और कुशलता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Sikkim Landslide: सिक्किम के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी

गौरतलब है कि उत्तरी सिक्किम में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण स्थिति इतनी खराब हो गई है कि लोचेन और लाचुंग इलाकों में करीब 1500 पर्यटक फंसे हुए हैं। भूस्खलन के कारण दोनों तरफ से सड़कें बंद हैं। सिक्किम सरकार ने स्थिति को देखते हुए मंगन जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। लगातार भारी बारिश के कारण तीस्ता नदी में बहुत अधिक पानी भर गया है, जिससे कई इलाकों में बाढ़ का खतरा है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)