लखनऊ में शटर काटकर 12 लाख की चोरी, कैमरे में कैद हुई वारदात 

लखनऊ — उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजिनी नगर क्षेत्र में चोरों ने जनरल स्टोर की दुकान का शटर काटकर करीब 12 लाख रुपए की चोरी वारदात को  अंजाम दिया। वहीं चोरों की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि चोर करीब रात को 12:30 बजे के आसपास दुकान के अंदर दाखिल होते हैं और आधे घंटे में पूरे माल में हाथ साफ करके चले जाते हैं। गौरतलब है कि भले ही कप्तान साहब बड़े बड़े वादे करते हैं लेकिन इस घटना के बाद वादों की पोल खुलती नजर आ रही है। प्रदेश की

Written By :

admin

Updated

July 31, 2019

लखनऊ — उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजिनी नगर क्षेत्र में चोरों ने जनरल स्टोर की दुकान का शटर काटकर करीब 12 लाख रुपए की चोरी वारदात को  अंजाम दिया।

वहीं चोरों की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि चोर करीब रात को 12:30 बजे के आसपास दुकान के अंदर दाखिल होते हैं और आधे घंटे में पूरे माल में हाथ साफ करके चले जाते हैं।

गौरतलब है कि भले ही कप्तान साहब बड़े बड़े वादे करते हैं लेकिन इस घटना के बाद वादों की पोल खुलती नजर आ रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था चोरों पर लगाम नहीं लगा पा रही है जिससे आए दिन चोरी की वारदाते बढ़ती जा रही है।

वहीं सीसीटीवी कैमरे में साफ नजर आ रहा है कि चोर किस तरह अंदर घुस रहे है और गले से पैसा निकालकर बोरी में और अपने कपड़ों के अंदर भर रहा है। 30 से 40 मिनट की चोरी के बाद चोर आराम से बोरी को लेकर अपनी मोटरसाइकिल से चला जाता है और पुलिस को इसकी कानो कान खबर ही नहीं लगती।

(रिपोर्ट-भरत सेठी,लखनऊ)