श्रद्धा कपूर ने शादी खबरों को किया खारिज, बताई पूरी सच्चाई

मनोेरंजन डेस्क — बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर इन दिनों तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही हैं.बीते काफी दिनों से उनके कथित बॉयफ्रेंड और शादी को लेकर जबरदस्त खबरें आ रही हैं. यही नहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो श्रद्धा कपूर की शादी की तारीख और जगह का भी दावा भी किया जा रहा है. हालांकि इन खबरों पर उनके पिता शक्ति कपूर ने लगाम लगाते हुए इन्हें सिर्फ अफवाह बताया था.वहीं अब इन सारी खबरों पर श्रद्धा ने खुद जवाब दिया है. वो अपनी फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के प्रमोशन के सिलसिले में मीडिया से बातचीत करते

Written By :

SK Sharma

Updated

January 25, 2020

मनोेरंजन डेस्क — बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर इन दिनों तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही हैं.बीते काफी दिनों से उनके कथित बॉयफ्रेंड और शादी को लेकर जबरदस्त खबरें आ रही हैं. यही नहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो श्रद्धा कपूर की शादी की तारीख और जगह का भी दावा भी किया जा रहा है.

हालांकि इन खबरों पर उनके पिता शक्ति कपूर ने लगाम लगाते हुए इन्हें सिर्फ अफवाह बताया था.वहीं अब इन सारी खबरों पर श्रद्धा ने खुद जवाब दिया है. वो अपनी फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के प्रमोशन के सिलसिले में मीडिया से बातचीत करते हुए शादी की खबरों को खारिज कर दिया.

Image result for शादी करने जा रही हैं श्रद्धा कपूर

ताजा इंटरव्यू में श्रद्धा कपूर साफ कहा कि – ‘अभी मेरे पास इन चीजों के बारे में सोचने के लिए कतई टाइम नहीं है. अभी मैं सिर्फ फिल्मों पर फोकस कर रही हूं. और ये सब खबरें सिर्फ अफवाहें हैं.’इंटरव्यू में दिए इस बयान के साथ ही श्रद्धा कपूर ने अपनी शादी की खबरों को सीधे तौर पर खारिज कर दिया है. उन्होंने रोहन श्रेष्ठ के साथ रिलेशनशिप की खबरों को भी कभी कंफर्म नहीं किया है.

Image result for शादी करने जा रही हैं श्रद्धा कपूर

बता दें कि ऐसी अफवाहें उड़ती रहीं कि श्रद्धा कपूर फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही हैं. कई बार इन्हें डिनर डेट के बाद भी स्पॉट किया गया. यहीं नहीं उनकी शादी की तारीख और जगह का भी दावा भी किया जा रहा था.