नहर में दिखा कुछ ऐसा कि उमड़ पड़ा लोगों का हुजूम !

एटा–जनपद एटा में आज सिरसा टिप्पू गंग नहर में महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और वही स्थानीय लोगों ने महिला की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका व्यक्त की है। पूरा मामला थाना मिरहैची के सिरसा टिप्पू की गंग नहर का मामला है, जहाँ नहर में एक अधेड़ युवती का शव नहर में बहते हुए ग्रामीणों ने देखा तो क्षेत्र में शव को देखते ही सनसनी फैल गई। देखते ही देखते नहर पर ग्रामीण लोगो का हुजूम लग गया। वही देखने से महिला का शव काफी सड़ा,गला दिखाई दे रहा है। लगता है कि

Written By :

admin

Updated

May 20, 2019

एटा–जनपद एटा में आज सिरसा टिप्पू गंग नहर में महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और वही स्थानीय लोगों ने महिला की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका व्यक्त की है।

पूरा मामला थाना मिरहैची के सिरसा टिप्पू की गंग नहर का मामला है, जहाँ नहर में एक अधेड़ युवती का शव नहर में बहते हुए ग्रामीणों ने देखा तो क्षेत्र में शव को देखते ही सनसनी फैल गई। देखते ही देखते नहर पर ग्रामीण लोगो का हुजूम लग गया। वही देखने से महिला का शव काफी सड़ा,गला दिखाई दे रहा है। लगता है कि महिला की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया जिससे युवती की पहचान ना हो सके इसलिए उसके चेहरे को बिगाड़ने का प्रयाश किया गया है।

ग्रामीणों ने महिला की हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका व्यक्त की है। वही ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने सड़े,गले शव को रस्सी के सहारे बाहर निकाल कर शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। वही जब हमने इस मामले में पुलिस अधिकारियों से बात करने की कोशिश की तो वो कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)