भैंस चोरी करने आए बदमाशों ने युवक को मारी गोली

आगरा — थाना फतेहाबाद क्षेत्र के कछपुरा गांव में बीती रात भैंस चोरों ने एक मकान पर धावा बोल दिया. चोरों ने एक भैंस को अपनी गाड़ी में डाल लिया और दूसरी भैंस को जैसे ही खोलने के लिए पहुंचे तो गृह स्वामी ने शोर मचाना शुरू कर दिया. इस दौरान युवक ने एक बदमाश को दबोच लिया. अपने को घिरता देखकर बदमाशों ने तमंचे से युवक पर फायर कर दी.वहीं गोली लगने से युवक श्रीपति लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए देर रात को घेराबंदी की, लेकिन बदमाश पुलिस

Written By :

SK Sharma

Updated

January 14, 2020

आगरा — थाना फतेहाबाद क्षेत्र के कछपुरा गांव में बीती रात भैंस चोरों ने एक मकान पर धावा बोल दिया. चोरों ने एक भैंस को अपनी गाड़ी में डाल लिया और दूसरी भैंस को जैसे ही खोलने के लिए पहुंचे तो गृह स्वामी ने शोर मचाना शुरू कर दिया. इस दौरान युवक ने एक बदमाश को दबोच लिया. अपने को घिरता देखकर बदमाशों ने तमंचे से युवक पर फायर कर दी.वहीं गोली लगने से युवक श्रीपति लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए देर रात को घेराबंदी की, लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लग सके. वहीं घायल को परिजनों की मदद से आगरा के एसएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है.