SHO ने तलवार से एक झटके में उड़ाई बकरे की गर्दन, वीडियो हुआ वायरल…

हालांकि, पुलिस ने अभी तक थानाधिकारी (SHO) के नाम की पुष्टि नहीं की है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच करवाई जा रही है. उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा.

Written By :

SK Sharma

Updated

February 26, 2021

प्रदेश में इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक व्यक्ति तलवार से एक ही झटके में बकरे की गर्दन को काटता हुआ दिखाई दे रहा है. बकरे की गर्दन को उड़ाने वाला यह शख्स कोटा जिले के एक थाने का थानाधिकारी (SHO) बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें..यूपी में सब इंस्पेक्टर के 9534 पदों पर भर्ती को लेकर आई बड़ी खबर, इस दिन से लिए जाएंगे आवेदन…

एसपी ने कही जांच की बात…

हालांकि, पुलिस ने अभी तक थानाधिकारी (SHO) के नाम की पुष्टि नहीं की है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच करवाई जा रही है. उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा. हालांकि, up samachar इसकी पुष्टि नहीं करता है.

मिली जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो राजस्थान का जो तीन-चार दिन पुराना है. गुरुवार को एक व्यक्ति ने इसे अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. उसके बाद देखते ही देखते यह वीडियो बेहद तेजी के साथ सोशल मीडिया में वायरल होने लगा.

54 सेकेंड का  है वीडियो

इस वीडियो में एक शख्स तलवार से एक झटके में बकरे की गर्दन उड़ाता हुआ नजर आ रहा है. यह शख्स कोटा के जिले में स्थित एक थाने का थानाधिकारी बताया जा रहा है. महज 54 सेकेंड का यह वीडियो देखते ही देखते प्रदेश भर में चर्चा में आ गया है.

पुलिस कर रही जांच

उधर वीडियो में थानाधिकारी के होने की बात सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई. कोटा (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वीडियो तीन-चार दिन पुराना होने की बात सामने आई है. वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति वास्तव में थानाधिकारी है या नहीं इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है. फिलहाल जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें..पति का गुप्तांग जरूरत से ज्यादा था लंबा, कोर्ट पहुंची पत्नी, फिर जो बताया उड़ गए होश…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)