शिवसेना का पीएम पर तंज,कहा चुनाव लड़ने के लिए पोस्टर ब्वॉय की जरूरत नहीं

न्यूज डेस्क — 2019 लोकसभा चुनावों की तैयारी में एनडीए के सहयोगियों दलों को एक करने में जुटे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बुधवार (6 जून) को उद्धव ठाकरे से मुलाकात करने वाले हैं. शाह और ठाकरे की इस मुलाकात से पहले शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में मोदी सरकार पर निशाना साधा है. सामना ने संपादकीय में मोदी सरकार पे तंज कसते हुए लिखा है, बीजेपी पालघर शाम, दाम, दंड, भेद की राजनीति अपनाकर जीती है. उसी तरह बीजेपी साम, दाम, दंड, भेद का इस्तेमाल कर किसानों की हड़ताल तोड़ने में लगी हुई है. पत्रिका में लिखा गया है कि

Written By :

admin

Updated

June 6, 2018

न्यूज डेस्क — 2019 लोकसभा चुनावों की तैयारी में एनडीए के सहयोगियों दलों को एक करने में जुटे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बुधवार (6 जून) को उद्धव ठाकरे से मुलाकात करने वाले हैं. शाह और ठाकरे की इस मुलाकात से पहले शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में मोदी सरकार पर निशाना साधा है.

सामना ने संपादकीय में मोदी सरकार पे तंज कसते हुए लिखा है, बीजेपी पालघर शाम, दाम, दंड, भेद की राजनीति अपनाकर जीती है. उसी तरह बीजेपी साम, दाम, दंड, भेद का इस्तेमाल कर किसानों की हड़ताल तोड़ने में लगी हुई है. पत्रिका में लिखा गया है कि शिवसेना को चुनाव लड़ने के लिए किसी पोस्टर ब्वॉय की जरूरत नही होती. जरूरत के हिसाब से पोस्टर की तस्वीर बदलने और वोट मांगने का धंधा कभी शिवसेना ने नहीं किया.

पीएम मोदी की विदेश यात्रों पर तंज कसते हुए पत्रिका में लिखा गया है कि बीजेपी ने एक व्यापक स्तर पर संपर्क की मुहिम शुरू की है. इस संपर्क मुहिम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व घूमने लगे हुए हैं और शाह देश घूमकर एनडीए के घटक दलों को एक करने की कोशिश कर रहे हैं. उपचुनाव में बीजेपी की दुर्दशा होने के बाद यह मुलाकात क्यों की जा रही है इस पर भी पत्रिका में सवाल उठाए गए हैं.