सपा से गठबन्धन कर सकते हैं पर विलय नहीः शिवपाल यादव

बदायंः यूपी के बदायूं जिले में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने प्रासपा के राष्टीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal ) ने पहुंचे। इस दौरान मीडिया से वार्ता करते हुए कहा की होली पर हम अखिलेश यादव को आशीर्वाद देने सैफई गए थे। उन्होंने कहा हमारी पार्टी समाजवादी पार्टी से गठबन्धन तो कर सकती है लेकिन विलय नही करेगी। IAS अजय कुमार द्विवेदी के इस शर्मनाक कार्य की चारों ओर चर्चा Shivpal  ने कहा की हम सैफई मे होली कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव को आशीर्वाद देने ही गए थे हमारा मकसद सिर्फ भारतीय जनता पार्टी को हराना है।उन्होंने कहा

Written By :

SK Sharma

Updated

March 18, 2020

बदायंः यूपी के बदायूं जिले में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने प्रासपा के राष्टीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal ) ने पहुंचे। इस दौरान मीडिया से वार्ता करते हुए कहा की होली पर हम अखिलेश यादव को आशीर्वाद देने सैफई गए थे। उन्होंने कहा हमारी पार्टी समाजवादी पार्टी से गठबन्धन तो कर सकती है लेकिन विलय नही करेगी।

IAS अजय कुमार द्विवेदी के इस शर्मनाक कार्य की चारों ओर चर्चा

Shivpal  ने कहा की हम सैफई मे होली कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव को आशीर्वाद देने ही गए थे हमारा मकसद सिर्फ भारतीय जनता पार्टी को हराना है।उन्होंने कहा चुनाव मे हमारा चुनाव चिन्ह चाबी ही रहेगा 2022 का चुनाव हम गठबन्धन से लड़ेंगे यह हम 2022 के चुनाव से पहले तय करेंगे।

भाजपा लडाने की कोशिश कर रही

वहीं कोरोना वायरस को लेकर पूंछे गए एक सवाल पर क्या मन्दिरों की तरह मस्जिद भी इस वायरस की वजह से बंद होने चाहिऐ, इस पर उन्होंने कहा की हमारा देश धर्मनिरपेक्ष देश है। साध्वी प्राची के बयान पर उन्होंने कहा भाजपा हमेशा से लडाती आयी है और आज भी लड़ाने की कोशिश कर रही। साध्वी प्राची का बयान बिल्कुल गलत है, वही आजम खान पर कहा की उनके साथ भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।

ये भी पढ़ें.. मोदी का यह मंत्री हुआ कोरोना का शिकार ! मरीज के संपर्क में आए थे नेता जी…

CAA कानून देश हित में नहीं

शिवापल ने CAA और NRC पर कहा कि यह कानून देश हित में नहीं है। यह क़ानून देश को तोड़ने वाला कानून है। इसका हम विरोध कर रहे हैं करेंगे। गठबंधन पर कहा कि गांधीवादी चौधरी चरण सिंह वादी जितने भी समाजवादी उपेक्षित घूम रहे हैं उनको सबको इकठ्ठा कर यूपी में सरकार बनाएंगे।

(रिपोर्ट- आर.बा.द्विवेदी, एटा)