जनसभा में शिवपाल यादव ने किया चुनावी आगाज, सपा- बसपा पर साधा निशाना

अम्बेडकरनगर– अम्बेडकरनगर जिले में आज प्रगतिशील समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव और बहुजन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांतंग ने मिलकर एक जनसभा को संबोधित किया।   जनसभा में संबोधित करते हुए शिवपाल यादव ने भाजपा सहित बसपा और सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रेस से बात करते हुए कहा कि सपा बसपा के आगे हमें साथ में मिलकर चुनाव लड़ने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने बताया कि बगैर हमें मिलाये भाजपा को कोई हरा नहीं सकता ।  उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती पर कहा कि इनका कोई भरोसा नहीं कब कहा चली जाय। आखिर

Written By :

admin

Updated

January 12, 2019

अम्बेडकरनगर– अम्बेडकरनगर जिले में आज प्रगतिशील समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव और बहुजन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांतंग ने मिलकर एक जनसभा को संबोधित किया।  

जनसभा में संबोधित करते हुए शिवपाल यादव ने भाजपा सहित बसपा और सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रेस से बात करते हुए कहा कि सपा बसपा के आगे हमें साथ में मिलकर चुनाव लड़ने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने बताया कि बगैर हमें मिलाये भाजपा को कोई हरा नहीं सकता । 

उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती पर कहा कि इनका कोई भरोसा नहीं कब कहा चली जाय। आखिर पैसा लेकर टिकट कौन देता है सभी जानते हैं । उन्होंने कहा कि हम पर आरोप लगाते है हम तो बिना पैसे के उनके गठबंधन में जा रहे थे ।

उन्होंने कहा की जहां जहां चुनाव हुआ हम जीते , अगर सम्मानजनक सीटों पर समझौता हुआ तो हम भी गठबंधन में शामिल होंगे। वर्ना प्रदेश की दो सीटों को छोड़ सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे । 

(रिपोर्ट- कार्तिकेय द्विवेदी, अम्बेडकरनगर)