क्रिकेट के मैदान पर अब नहीं गरजेगा ‘गब्बर’ का बल्ला, शिखर धवन ने अचानक लिया संन्यास

127

Shikhar Dhawan Retirement: टीम इंडिया के लिए ताबड़तोड़ सलामी बल्लेबाजी शिखर धवन ने आज यानी शनिवार को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट को अचानक अलविदा कह दिया। गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन ने अपने सोशल मीडिया पर अपने रिटायरमेंट की जानकारी दी।

धवन ने अपने पोस्ट में बीसीसीआई, डीडीसीए और अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। उनका यह वीडियो सामने आने के बाद फैंस उन्हें बधाई देने लगे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आखिरी बार भारत के लिए 2022 में खेला था। तब से वह टीम इंडिया से बाहर थे। हालांकि, वह आईपीएल में खेल रहे थे। फिलहाल वह पंजाब किंग्स के कप्तान हैं।

Shikhar Dhawan ने 2022 में खेला था अपना अंतिम वनडे

शिखर धवन ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच 2022 में खेला था। वह 10 दिसंबर 2022 को चटगांव में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में उतरे थे। इस दौरान वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। उन्होंने 8 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए थे। तब से वह टीम से बाहर थे। इसके अलावा धवन ने टेस्ट फॉर्मेट में अपना आखिरी मैच 2018 में और टी20 फॉर्मेट में अपना आखिरी मैच 2021 में खेला था। इसके अलावा वह सिर्फ आईपीएल में ही बल्लेबाजी करते नजर आए थे।

Related News
1 of 320

Shikhar Dhawan का करियर

साल 2010 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले शिखर धवन ने 14 साल के करियर में टीम इंडिया के लिए कुल 269 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 88।45 की स्ट्राइक रेट और 39।66 की औसत से 10867 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 24 शतक और 55 अर्धशतक लगाए हैं। धवन ने सबसे ज्यादा मैच वनडे में खेले हैं। उन्होंने 167 वनडे में 6793 रन बनाए हैं।


ये भी पढ़ेंः- UP Weather: यूपी में झुलसाती गर्मी से मिलेगी राहत ! तीन दिन बाद सुहावना होगा मौसम

ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका, ऋषभ पंत पर लगा इतने मैचों का प्रतिबंध, जानें वजह

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...