लखनऊ जू को शिफ्ट करने की तैयारी, जानें कहां होगा नया ठिकाना

लखनऊ–लखनऊ का चिडियाघर, शहर के केंद्र में स्थित है जो 72 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। यह जगह लखनऊ आने वाले पर्यटकों के लिए बेहद खास है। राजधानी में प्रदूषण से बढ़ती दमघोंटू हवा के प्रकोप से वन्यजीवों को बचाने के लिए हजरतगंज इलाके में स्थित प्राणि उद्यान को शहरी सीमा से सटे दूसरे स्थान पर शिफ्ट कराने की कवायद शुरू हुई है। डीएम ने इसके लिए जिला पर्यावरण समिति से एक माह में रिपोर्ट मांगी है। डीएम की पहल पर इसके लिए बुधवार को जिला पर्यावरण समिति की बैठक में पूरक एजेंडे के तहत विशेष प्रस्ताव पारित कर

Written By :

Shweta Singh

Updated

November 21, 2019

लखनऊ–लखनऊ का चिडियाघर, शहर के केंद्र में स्थित है जो 72 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। यह जगह लखनऊ आने वाले पर्यटकों के लिए बेहद खास है।

राजधानी में प्रदूषण से बढ़ती दमघोंटू हवा के प्रकोप से वन्यजीवों को बचाने के लिए हजरतगंज इलाके में स्थित प्राणि उद्यान को शहरी सीमा से सटे दूसरे स्थान पर शिफ्ट कराने की कवायद शुरू हुई है। डीएम ने इसके लिए जिला पर्यावरण समिति से एक माह में रिपोर्ट मांगी है। डीएम की पहल पर इसके लिए बुधवार को जिला पर्यावरण समिति की बैठक में पूरक एजेंडे के तहत विशेष प्रस्ताव पारित कर वन विभाग की ओर से मौजूद डीएफओ को निर्देश दिए गए।

कहा जा रहा है कि जू कुकरैल पिकनिक स्पॉट के आसपास शिफ्ट हो सकता है। दरअसल, पहले भी ऐसी कवायद हुई थी। तब भी कुकरैल पिकनिट स्पॉट पहली पसंद था। बाकी जगहों की अपेक्षा यहां वन्य जीवों के लिए बेहतर माहौल है।