बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का निधन, कल राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Sharda Sinha Death : मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार रात निधन हो गया। वह 72 साल की थीं। कुछ दिन पहले बीमारी के चलते उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। सोमवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया। शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “आप सभी की दुआएं और प्यार हमेशा मां के साथ रहेगा। छठी मैया ने मां को अपने पास बुला लिया है। मां अब भौतिक रूप में हमारे बीच नहीं रहीं।” Sharda Sinha Death: पीएम

Written By :

SK Sharma

Updated

November 6, 2024

Sharda Sinha Death : मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार रात निधन हो गया। वह 72 साल की थीं। कुछ दिन पहले बीमारी के चलते उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। सोमवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया। शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “आप सभी की दुआएं और प्यार हमेशा मां के साथ रहेगा। छठी मैया ने मां को अपने पास बुला लिया है। मां अब भौतिक रूप में हमारे बीच नहीं रहीं।”

Sharda Sinha Death: पीएम समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

शारदा सिन्हा पार्थिव शरीर विमान से पटना लाया जा रहा है। दोपहर बाद पटना में ही अंतिम संस्कार के लिए रखा जाएगा। कल (गुरुवार) सुबह 8 बजे के बाद गुलबी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ शारदा सिन्हा को अंतिम विदाई दी जाएगी।बिहार कोकिला के नाम से मशहूर पद्मश्री शारदा सिन्हा के निधन से बिहार समेत पूरा देश दुखी है। शारदा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, लालू यादव, तेजस्वी यादव समेत बड़े-बड़े नेताओं ने शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Sharda Sinha Death: छठ गीतों के लिए थी मशहूर

अपने छठ गीतों से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के आम लोगों के दिलों पर राज करने वाली लोक गायिका के निधन से उनके लाखों प्रशंसकों को झटका लगा है। पद्म भूषण से सम्मानित 72 वर्षीय शारदा सिन्हा मैथिली और भोजपुरी गीतों के लिए जानी जाती हैं। उनके मशहूर गीतों में ‘विवाह गीत’ और ‘छठ गीत’ शामिल हैं। संगीत में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

स्वर कोकिला शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) का जन्म 1 अक्टूबर 1952 को बिहार के समस्तीपुर में संगीत से जुड़े परिवार में हुआ था। उन्होंने 1980 में ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन से अपने करियर की शुरुआत की और जल्द ही अपनी दमदार आवाज और भावपूर्ण प्रस्तुति के लिए मशहूर हो गईं।

ये भी पढ़ेंः- Monkeypox Virus ने भारत में दी दस्तक ? जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)