रुपए के लेन-देन में दबंगों ने मारी गोली, हालत गंभीर

एटा–एटा के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के शांति नगर में रुपए के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग हो गई। मारपीट का विरोध करने पर दबंगों ने माँ श्री कुमारी को अवैध तमंचे से गोली मारकर घायल कर बदमाश फरार हो गए। दरअसल आपको बता दें कि कोतवाली नगर क्षेत्र के शांति नगर में एक युवक ने दूसरे युवक को 35 हजार रुपए उधार दिए थे जब युवक अपने पैसे लेने के लिए लेनदार युवक के घर पर पहुंचा तो युवक ने पैसे देने से इनकार कर दिया और गाली गलौज कर दी। युवक वहां से अपने

Written By :

Shweta Singh

Updated

October 21, 2019

एटा–एटा के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के शांति नगर में रुपए के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग हो गई। मारपीट का विरोध करने पर दबंगों ने माँ श्री कुमारी को अवैध तमंचे से गोली मारकर घायल कर बदमाश फरार हो गए।

दरअसल आपको बता दें कि कोतवाली नगर क्षेत्र के शांति नगर में एक युवक ने दूसरे युवक को 35 हजार रुपए उधार दिए थे जब युवक अपने पैसे लेने के लिए लेनदार युवक के घर पर पहुंचा तो युवक ने पैसे देने से इनकार कर दिया और गाली गलौज कर दी। युवक वहां से अपने घर वापस आ गया। वही दूसरा पक्ष युवक के पीछे पीछे उसके घर तक पहुंच गए और उसकी मां के साथ मारपीट करने लगे जब युवक की मां ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने अवैध तमंचा अंटी से निकाल कर फायरिंग कर दी जिसमें उधार देने वाले युवक की मां को गोली लगने से घायल हो गई है।

वही फायरिंग की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

जब इस मामले में सीओ सिटी देव आनंद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ला में दो पक्षों में विवाद हुआ है। उधार के लेनदेन के 35000 रुपये पूर्व मे लिए गए लेनदेन को लेकर मारपीट और गोली लगी हुई है जिसमें एक महिला घायल है और उसका पुत्र घायल है महिला के द्वारा बताया गया कि विवाद के दौरान अभियुक्तों ने तमंचे से फायर कर दिया जिसमें उसके गोली लगी है। महिला को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। तहरीर प्राप्त हो गई है अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है l

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)