टीवी के जाने माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 40 वर्ष के थे। आज शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। सिद्धार्थ शुक्ला का अचानक दुनिया से चले जाने से उनके करोड़ों फैंस को बड़ा सदमा लगा है। सिद्धार्थ शुक्ला का करियर का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा था, लेकिन अचानक उनकी मौत की खबर से उनके फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा है।
ये भी पढ़ें..साली से मिलने गया था प्रेमी जीजा, ग्रामीणों ने खूंटे से बांध कर जमकर पीटा, वीडियो वायरल
टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक शोक की लहर
सिद्धार्थ शुक्ला पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं। उनके चाहने वालों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। हर कोई उनके जाने से मायूस दिखा। उनकी मौत से टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक में शोक की लहर दौड़ गई। उनके फैंस सदमे में हैं। सिद्धार्थ की मौत से सबसे बुरा हाल उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड शहनाज गिल का है। मौके से उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शहनाज गिल का रो-रोकर बहुत बुरा हाल है उनकी हालत बिल्कुल भी ठीक नहीं लग रही है। उनका चेहरा पीला पड़ गया है।
Stay Strong #ShehnaazGill 😭😭😭#SidharthShukla pic.twitter.com/ig9WlV1OIs
— Livefeed Updates (@BBossLivefeed) September 3, 2021
पॉपुलर जोड़ियों में शुमार थे शहनाज -सिद्धार्थ
शहनाज गिल का दर्द तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है। तस्वीरों में आप देख सकते है कि शहनाज गिल बिल्कुल अचेत दिख रही हैं। उनके साथ उनके भाई भी मौके पर मौजूद हैं और वो भी काफी भावुक दिख रहे हैं। बता दें कि शहनाज और सिद्धार्थ की ऑनस्क्रीन जोड़ी काफी पसंद की जाती थी। शहनाज और सिद्धार्थ टीवी की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में शुमार थी।
😭💔
She will die without him look at her condition ……💔@sidharth_shukla @ishehnaaz_gill #SidharthShukla #ShehnaazGill #SiddharthShukla #sidnazz #RIPSiddharthShukla #RestInPeace pic.twitter.com/FcFtDxYaRq— sidnaaz❤🌍 (@Garry10604461) September 3, 2021
गौरतलब है कि पोस्टमॉर्टम के बाद सिद्धार्थ शुक्ला का पार्थिव शरीर गुरुवार रात को कूपर अस्पताल में ही रहा। सुबह करीब 10:30 बजे उनके परिजन पार्थिव शरीर लेने अस्पताल पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, अंतिम संस्कार ब्रह्मकुमारी समाज के रीति-रिवाज और विधि के अनुसार किया गया। दरअसल परिवार के साथ-साथ सिद्धार्थ शुक्ला भी ब्रह्मकुमारी समाज से जुड़े हुए थे।
ये भी पढ़ें..14 साल की नौकरानी से मालकिन की दरिंदगी, मेहमानों से जबरन बनवाती थी संबंध, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज…
ये भी पढ़ें..पॉर्न फिल्में देख छोटे भाई से संबंध बनाने लगी 9वीं की छात्रा, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज, सदमे में परिजन…
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

