Shahjahanpur Road Accident: शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, CM योगी ने जताया दुख

Shahjahanpur road accident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मदनपुर थाना क्षेत्र के गांव काबिलपुर में तेज रफ्तार इको कार और डिस्कवर बाइक की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बाइक सवार चार युवक और इको सवार दो लोग शामिल हैं। रात 12 बजे हुई इस घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। बारात से लौट रहे थे लोग प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार की काबिलपुर गांव में पेट्रोल पंप के पास कार से टक्कर हो गई। टक्कर

Written By :

SK Sharma

Updated

May 6, 2025

Maharashtra Road Accident 3 vehicles collide 5 killed

Shahjahanpur road accident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मदनपुर थाना क्षेत्र के गांव काबिलपुर में तेज रफ्तार इको कार और डिस्कवर बाइक की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बाइक सवार चार युवक और इको सवार दो लोग शामिल हैं। रात 12 बजे हुई इस घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

बारात से लौट रहे थे लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार की काबिलपुर गांव में पेट्रोल पंप के पास कार से टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर ग्रामीण घरों से निकलकर दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। इसमें इको कार में सवार सुधीर (40) और सोनू (18) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल आकाश, रवि, दिनेश और अभिषेक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतकों की हुई पहचान

शाहजहांपुर के मदनपुर थाने से मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बताया कि कार सवार सुधीर और सोनू की पहचान बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र के करनपुरकलां निवासी के रूप में हुई है। चारों युवकों रवि, आकाश, अभिषेक और दिनेश की पहचान शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के नजरपुर निवासी के रूप में हुई है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)