प्रेमी युगल के पेड़ से लटके मिले शव…

शाहजहांपुर में प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले हैं। परिवार के विरोध के चलते दोनों ने पेड़ से लटक कर जान दे दी। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। घटना थाना मदनापुर क्षेत्र के पंखा..

Written By :

SK Sharma

Updated

July 25, 2020

शाहजहांपुर में प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले हैं। परिवार के विरोध के चलते दोनों ने पेड़ से लटक कर जान दे दी। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। घटना थाना मदनापुर क्षेत्र के पंखा खेड़ा गांव की है। जहां राम गंगा नदी के किनारे बबूल के पेड़ पर आज सुबह एक लड़का और लड़की के शव लटके मिले।

ये भी पढ़ें..नागपंचमी विशेषः सर्पदंश से नही होती है इस इलाके में मौत

प्रेमी युगल के शवों के लटके होने पर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतरा। गया। बाद में उनकी पहचान पड़ोसी का है बरुआ गांव के रहने वाले 20 साल के विपिन और 19 साल की पूजा के रूप में हुई। दोनों की लाशें देखकर परिवार में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि दोनों का पिछले लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

लेकिन उनके परिवार वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसी बात से नाराज होकर पूजा और विपिन कल शाम को अपने घर से लापता हो गए। परिवार वालों ने रातभर दोनों को तलाशा और सुबह उनकी लाश पेड़ से लटकी हुई मिली।फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें..यूपीः दो नहीं अब सप्ताह में तीन दिन रहेगा पूर्ण लॉकडाउन !

(रिपोर्ट- संजय श्रीवास्तव, शाहजहांपुर)